फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indecent behavior with student during neet coaching viral video

Indore News: नीट की कोचिंग में छात्रा से अश्लील हरकत, परिजन ने टीचर को निर्वस्त्र करके पीटा

Wed, 13 Sep 2023 12:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 13 Sep 2023 12:55 PM IST
सार

छात्रा ने यह बात परिजन को बताई तो परिजन भड़क उठे और सीधे कोचिंग पहुंच गए। कोचिंग से ही टीचर की कुटाई शुरू कर दी और पीटते हुए उसे थाने लाए। परिजन ने टीचर को निर्वस्त्र करके पूरे रास्ते पीटा।

विज्ञापन
Indecent behavior with student during neet coaching viral video
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर की एक नीट कोचिंग के टीचर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की। छात्रा ने यह बात परिजन को बताई तो परिजन भड़क उठे और सीधे कोचिंग पहुंच गए। कोचिंग से ही टीचर की कुटाई शुरू कर दी और पीटते हुए उसे थाने लाए। परिजन ने टीचर को निर्वस्त्र करके पूरे रास्ते पीटा। मामला तुकोगंज इलाके की कोचिंग का है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने छात्रा से बातचीत करने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कैंटीन में मैगी खाने के लिए बुलाया
तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि खरगोन की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा इंदौर के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में नीट की तैयारी कर रही है। छात्रा के परिजन ने बताया कि मंगलवार को 17 वर्षीय छात्रा को इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले टीचर शैलेंद्र पांडे ने कैंटीन में मैगी खाने के लिए बुलाया। जहां बात करते-करते छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकत की। यह जानकारी छात्रा द्वारा परिजन को दी गई, परिजन रात में ही इंदौर के लिए निकले और सुबह इंस्टीट्यूट पहुंचे। जहां शैलेंद्र पांडे से बातचीत के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजन शैलेंद्र पांडे को पीटते हुए थाने ले आए।
विज्ञापन


वीडियो वायरल हुए
टीचर के पिटाई करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें वह रोता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजन का आरोप है कि कोचिंग में बातचीत के दौरान विवाद हुआ इसके बाद पिटाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed