{"_id":"63973cc174b75c1eff5e00b4","slug":"in-indore-the-car-did-not-stop-for-checking-then-the-policeman-hanged-on-the-bonnet","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: इंदौर में चैकिंग के लिए नहीं रोकी कार तो पुलिस जवान बोनट पर लटक गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: इंदौर में चैकिंग के लिए नहीं रोकी कार तो पुलिस जवान बोनट पर लटक गया
Mon, 12 Dec 2022 08:21 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:21 PM IST
सार
जब कार को अेावरटेक कर रोका तो दोनो पुलिस जवानों ने कार चालक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह कार से उतरने के लिए तैयार नहीं था। सख्ती के बाद युवक कार से उतरा तो कार की पिछली सीट पर हथियार मिले।
विज्ञापन
वाहन पर चढ़ा पुलिस जवान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विस्तार
इंदौर के सत्यसाईं चौराहे पर वाहनों की जांच के दौरान बड़ी रोचक घटना हो गई। ट्रैफिक जवान ने एक कार चालक को हाथ देकर रोकना चाहा। कार नहीं रुकी तो जवान बोनट पर चढ़ गया। फिर भी वाहन चालक नहीं रूका और आधे किलोमीटर से ज्यादा दूर तक ले गया। बाद मेें दूसरे पुलिस जवान ने पीछा कर कार को अेावरटेक कर रोका। कार से रिवाल्वर और पिस्टल बरामद मिली है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सत्यसाईं चौराहे पर ट्रैफिक अभियान वाहनों का जांच अभियान चला रहा था। इस बीच यातायात पुलिस ने एक कार चालक को हाथ से रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार रोकने के बजाए स्पीड बढ़ा ली। यह देख पुलिस जवान शिव सिंह कार केे आगे आ गया। तब भी कार नहीं रुकी तो शिव सिंह खुद की जान बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया, लेकिन वाहन में हथियार लेकर बैठा युवक इसके बावजूद कार रोकने के बजाए लसुडि़या की तरफ कार ले गया। अपने साथी को लटका देख सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने बुलेट से कार का पीछा किया और कार को रोका। कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें एक रिवाल्वर और एक पिस्टल बरामद की गई।
विज्ञापन
कार से उतर नहीं रहा था
जब कार को रोका तो दोनो पुलिस जवानों ने कार चालक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह कार से उतरने के लिए तैयार नहीं था। सख्ती के बाद युवक कार से उतरा तो कार की पिछली सीट पर हथियार मिले। पुलिस को आशंका है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देकर भागा होगा। पुलिस अब कार चालक से पूछताछ कर रही है। कोर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में चैकिंग के लिए नहीं रोकी कार तो पुलिस जवान बोनट पर लटक गया #indore #crime #Police #indoreviralvideo #CCTV #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamphttps://t.co/ccMBgTgw7q pic.twitter.com/kydrwMHIQh
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) December 12, 2022
