फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   In Indore, after MLA Hardia, former MLA Sudarshan Gupta also opposed

Indore News: इंदौर में विधायक हार्डिया के बाद पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का भी विरोध

Fri, 25 Aug 2023 06:33 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 25 Aug 2023 06:33 PM IST
सार

कार्यकर्ता सुदर्शन गुप्ता के विरोध में नारेबाजी करते रहे थे।उनके हाथों में तख्तियां भी थी।  एक दिन पहले ही एक नंबर विधानसभा में गुजरात से आए विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी, हालांकि उस बैठक में सुदर्शन गुप्ता शामिल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
In Indore, after MLA Hardia, former MLA Sudarshan Gupta also opposed
इंदौर में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का विरोध। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

चार माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रबल दावेदारों का विरोध भी शुरू हो गया है। इंदौर में पूर्व विधायक महेंद्र हार्डिया से नाराज धड़े ने गुजरात से सर्वे के लिए आए विधायकों के सामने खुलकर बातें बोली, वहीं शुक्रवार को एक नंबर विधानसभा क्षेत्र में सुदर्शन गुप्ता के विरोध में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर आए और नारेबाजी करने लगे। वे चाहते है कि इस बार फिर गुप्ता को पार्टी टिकट न दे और दूसरा विकल्प खोजे।

विज्ञापन

कार्यकर्ता सुदर्शन गुप्ता के विरोध में नारेबाजी करते रहे थे।उनके हाथों में तख्तियां भी थी। एक दिन पहले ही एक नंबर विधानसभा में गुजरात से  आए विधायकों ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली थी, हालांकि उस बैठक में सुदर्शन गुप्ता शामिल नहीं हो पाए थे। शुक्रवार को उनके विरोध में कुछ कार्यकर्ता नारेबाजी करते नजर आए।

विज्ञापन


पूर्व पार्षद खुलकर आए हार्डिया के विरोध में

पांच नंबर विधानसभा से लगातार चार बार चुनाव जीते महेंद्र हार्डिया का इस बार भाजपा के ही कार्यकर्ता खुलकर विरोध कर रहे है। अगस्त के पहले सप्ताह में एक होटल में हार्डिया से नाराज विधायकों ने एक बैठक की और विरोध की रणनीति बनाई। पूर्व पार्षद दिलीप शर्मा तो खुलकर विरोध में आए है। उन्होंने पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि मुझे पार्षद का टिकट नहीं देने पर कारण बताया गया कि वे नया चेहरा चाहते है। अब हम विधानसभा चुनाव में नया चेहरा चाहते है तो इसमें गलत क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पांच नंबर से भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे भी दावेदारी कर रहे है। वे संगठन के आयोजन में भी सक्रिय है और पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अपनी टीम भी तैयार कर ली है। इंदौर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर को भाजपा ने सोनकच्छ से टिकट दिया है। उन्हें भी वहां विरोध झेलना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed