MP News: बदनावर के होटल में महिला ने किया हंगामा, बोली- मंत्री होगा आपका, वह तो रेपिस्ट है, मेरे पैर छुएगा
बदनावर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। होटल में आईडी मांगने पर महिला ने बवाल मचा दिया। कहा कि मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आएग और पैर छुएगा। उसने यह तक कह दिया कि वह एक रेपिस्ट है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में धार जिले के बदनावर में एक होटल में बाहर से आई एक महिला ने जमकर बवाल काटा। उसने क्षेत्र के विधायक और मध्यप्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया। यह भी कहा कि वह उसे बर्बाद करने ही आई है। विवाद आईडी प्रूफ मांगने पर शुरू हुआ, ऐसा बताया जा रहा है। इस मामले में राजवर्धन सिंह दत्तीगांव की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, इस मामले में हंगामा करने वाली महिला ने ही दूसरा वीडियो जारी कर दत्तीगांव को सम्माननीय और आदरणीय बताकर वीडियो वायरल करने वालों को धमकाया है।
जो बात सामने आ रही है, उसके मुताबिक महिला एक अन्य पुरुष के साथ वहां पहुंची थी। वह दो कमरे चाह रही थी। लेकिन, आईडी प्रूफ मांगने पर आनाकानी करने लगी। इस पर खूब बहस भी हुई। वीडियो में तो महिला ने यह तक कह दिया कि राजवर्धन होगा आपका मंत्री, यहां आएगा तो पैर छुएगा मेरे भी। महिला ने खुद को मंत्री से भी बड़ा बताया। आईडी मांगने पर कहा कि पहचान देने मंत्री को यहां बुलाओ। जब भाजपा नेता और होटल मालिक ने महिला से कहा कि आप हमारे मंत्री के बारे में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकती, वे हमारे राजा हैं। इसके बाद महिला ने अपने मोबाइल पर कोई वीडियो या फोटो दिखाया, जिसके बाद भाजपा नेता शांत हो गए। वीडियो बदनावर के प्राचीश्री रिसोर्ट का बताया जा रहा है। इसमें महिला से बहस करने वालों में भाजपा नेता चंद्रभानसिंह सोलंकी और होटल मालिक नितिन नांदेचा हैं। इस मामले में मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव से बात करने की कोशिशें की गई, लेकिन उन्होंने कॉल ही रिसीव नहीं किया।
बदनावर के होटल में महिला ने किया हंगामा, बोली- मंत्री होगा आपका, वो तो रेपिस्ट है, मेरे पैर छुएगा #MPNews #MadhyaPradesh #Rajyavardhan #ViralVideo #MPPolitics #Badnavar #Dharhttps://t.co/3xWzStzJJw pic.twitter.com/58VkQlXjVw
विज्ञापन विज्ञापन— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) December 15, 2022
क्या है वायरल हो रहे वीडियो में
महिलाः राजवर्धन कहां है अभी।
सोलंकीः मेरे को क्या मालूम।
महिलाः आपका होटल है।
नांदेचा: मेरा है।
महिलाः जब हम आए थे तभी आईडी मांगना चाहिए थी। मैंने कितनी बार ऑनर को बुलाया।
नांदेचा: हमारे कर्मचारी रहते हैं, उन्हें देना चाहिए थी।
नांदेचा: राजवर्धनसिंह जी ने क्या बोला आपको।
महिलाः वो रोएगा मेरे नाम से।
सोलंकी: आप हमारे मंत्रीजी के बारे में ऐसे नहीं बोल सकती।
महिलाः बता दूं मैं कौन हूं। चलो मेरे साथ। इस बार वोट नहीं दे पाओगे। इस बार टिकट भी नहीं मिलेगा।
सोलंकीः आप इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकती।
महिलाः हेलो, मंत्री महोदय होगा आपका। यहां आएगा तो पैर छू लेगा इनके। मेरे भी पैर छू लेगा। पूछ लीजिएगा मंत्री महोदय से।
सोलंकी: अरे मैडम... राजा हैं वो हमारे।
महिला: राजा..... आपको पता है, कौन है वो, एक नंबर के XXXX हैं।
दूसरा वीडियो जारी कर दे डाली धमकी
वीडियो वायरल होने पर एक और वीडियो जारी हुआ। इसमें साक्षी पांडे नामक युवती ने कहा कि एक वीडियो मेरे नाम से फैलाया जा रहा है। उसका मुझसे और मंत्री राजवर्धन दत्तीगांव से कोई लेना-देना नहीं है। वीडियो झूठा है। मंत्री एक सम्मानित व्यक्ति हैं। वीडियो से मेरी व मेरे परिवार के सम्मान की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है। जो लोग वीडियो को वायरल करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
