फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   imd mausam alert weather indore bhopal chhindwara

Weather: बिगड़ा प्रदेश का मौसम, विक्षोभ से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

मौसम में कई रंग दिख रहे हैं। कहीं गर्मी है तो कहीं पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए चेतावनी भी जारी की है। 
 

विज्ञापन
imd mausam alert weather indore bhopal chhindwara
इंदौर में तेज गर्मी की वजह से निकल आए छाते। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

प्रदेश के मौसम Weather में कई रंग दिख रहे हैं। कहीं गर्मी है तो कहीं पर बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान नर्मदापुरम और रीवा संभाग के जिलों में कहीं कहीं पर बारिश हुई। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शेष सभी संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अधिकतम तापमान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी कम हुए एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4°C खरगोन में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.0°C दतिया में दर्ज किया गया। 20 मार्च 2024 और 23 मार्च 2024 की रात्रि से दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में) 
तिरोड़ी 7, कटंगी 6, बरघाट 4, पुष्पराजगढ़ 4, नैनपुर 3, वारसिवनी 3, वेंकटनगर 3, अनुपपुर 3, कोतमा 3, जैतहरी 3, बालाघाट 3, धनोरा 3, लालबुर्रा 2, चन्नोदी 2. अमरवाड़ा 2, बेहर 2. लखनादौन 2, जेतपुर 2. बिजुरी 21
विज्ञापन


ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े 
बैतूल (शाहपुर, भैंसदेही), छिन्दवाड़ा (जुन्नारदेव, परासिया, मोहगांव), पांढुर्ना, सिवनी (अड़ेगाँव, लखनादौन), मंडला (मंडला, भुआबिछिया)। छिन्दवाड़ा (सोसर, मोहखेड़, चोरई), सिवनी (केवलारी, लखनादौन, सिवनी, अड़ेगांव, कन्हीवाडा), मंडला (निवास), बालाघाट (लालबर्रा, लांजी, लम्ता), डिंडोरी (शाहपुरा), अनूपपुर (पुष्पराजगढ़, जैतहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी
रीवा संभागों के जिलों में, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुरना जिलों में। अनुपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला और बालाघाट जिलों में। शेष सभी संभागों के जिलों में। नर्मदापुरम, रीवा मऊगंज, सतना छिंदवाड़ा, मैहर और पांढुरना जिलों में। सीधी, कटनी, नरसिंहपुर और बैतूल जिले में। सिंगरीती, शहडोल, उमरिया, जबलपुर और सिवनी जिलों में। अनुपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में।


इंदौर के हाल
इंदौर में मंगलवार सुबह से ही मौसम साफ था। इस दौरान दिन का तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 20 मार्च से नया वेस्टर्न डिस्टर्बेस एक्टिव हो रहा है। इसके लौटने के बाद गर्मी बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed