फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   IITian cleans Peeplyahana pond with wedding gift

Indore News: शादी में मिले गिफ्ट से आईआईटीयन ने कर दिया पीपल्याहाना तालाब साफ

Wed, 22 Mar 2023 03:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Mar 2023 03:04 PM IST
सार

प्रियांशु ने ऐसे बैक्टेरिया पानी में डाले, जिससे बदबू खत्म हुई और फ्लोटिंग वेटलैंड से जलकुंभी को तालाब में फैलने से रोका।आईआईटी मुंबई के छात्र रहे प्रियांशु कुमठ ने अपना कैरियर जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त का चुना है।

विज्ञापन
IITian cleans Peeplyahana pond with wedding gift
पिपल्याहाना तालाब - फोटो : amar ujala

विस्तार

जलकुंभी और बदबू किसी समय पीपल्याहाना तालाब की पहचान हुआ करती थी, लेकिन अब उसमे पानी दिखता है और वह भी साफ। इसके पीछे मेहतन आईआईटी मुंबई से पासआउट एक छात्र की। डे़ढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी। तबी उन्होंने पीपल्याहाना तालाब के जीर्णोद्धार का काम हाथ में लिया। रिश्तेदारों परिचितों को ऑनलाइन पैमेंट की एक लिंक भेजी और कहा कि आप शादी में जो भी गिफ्ट देंगे। उससे तालाब को संवारा जाएगा,हालांकि बाद में उन्हें ग्रांट भी मिल गई। उसकी मदद से उन्होंने तालाब की सूूरत बदल दी।

विज्ञापन


प्रियांशु ने ऐसे बैक्टेरिया पानी में डाले, जिससे बदबू खत्म हुई और फ्लोटिंग वेटलैंड से जलकुंभी को तालाब में फैलने से रोका।आईआईटी मुंबई के छात्र रहे प्रियांशु कुमठ ने अपना कैरियर जलाशयों को प्रदूषण से मुक्त का चुना है। वे इंदौर में ही जन्मे है और स्कूली पढ़ाई भी इंदौर में हुई।
विज्ञापन


अब तक वे पांच प्रदेशों के १२ जलाशयों को साफ कर चुके है। इंदौर के पीपल्याहाना को साफ करने का जिम्मा उन्होंने शादी के समय लिया था। शादी में मिले गिफ्ट से उन्होंने पांच फ्लोटिंग वेटलैंड बनाए। बाद में प्रोजेक्ट अमृत के तहत उन्हें ग्रांट मिल गई। इसके बाद प्रियांशुु ने पांच पांच अौर वेटलैंड तालाब में डाले। इनमें ऐसे पौधे लगाए गए थे, जो पानी को साफ रखते है और जलकुंभी को भी तालाब में फैलने नहीं देते और आक्सीजन का स्तर भी बढाते है। इस फ्लोटिंग वेटलैंड में लगे पौधों में पक्षी भी अपना घोसला बनाते है। प्रियांशु ने तालाब के पानी में ऐसे बैक्टेरिया भी डाले, जो पानी की बदबू को कम करते है। प्रियांशु मुसाखेड़ी के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज के तालाब को भी खूबसुरत बना चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे काम करता है फ्लोटिंग वेटलैंड

फ्लोटिंग वेटलैंड ऐसे प्लेटफार्म होते है, जो जलीय पौधों को पानी में बढ़ाने में मददगार होते है। इनकी जड़े पानी में काफी गहराई तक फैलती है। एफटीडब्लू विधि पानी के प्रदूषण को रोकने में मदद करती है। इन पौधों की जड़े पानी से नाइट्रोजन सहित अन्य हानिकारक तत्वों को सोख लेता है। ज़ड़ों से मछलियों को भी आहार मिलता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed