फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   husband cheating wife use google location for trace

Indore News: लोकेशन ट्रेस कर पति तक पहुंची पत्नी, होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा, वहीं की धुनाई

Sun, 03 Sep 2023 01:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 03 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

डिजिटल तकनीक का उपयोग कर पत्नी ने पति की धोखेबाजी का पर्दाफाश किया, पुलिस थाने जाकर केस दर्ज करवाया
 

विज्ञापन
husband cheating wife use google location for trace
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में एक मामले में पत्नी ने डिजिटल तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए अपने पति की धोखेबाजी को पकड़ लिया। पत्नी को पति पर शक था और उसने अपने पति की लोकेशन ट्रेस करना शुरू की। लोकेशन ट्रेस करते हुए वह पति के पीछे गई और पति को एक होटल में जाकर पकड़ा। पति होटल के एक कमरे में एक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा था। पत्नी के होटल में पहुंचने के बाद खूब हंगामा हुआ। पत्नी ने युवती और पति को खूब गालियां बकी और उनकी धुनाई कर दी। इस दौरान युवती ने पत्नी को लोहे की राड मार दी। इसके बाद केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


घटना विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित रत्नलोक कॉलोनी के बी फाइन होटल की है। भोपाल की रहने वाली एक महिला का विवाह पाकीजा ग्रीन कॉलोनी में रहने वाले इंदौर के एक शख्स के साथ हुआ। शादी के बाद से ही पति की हरकतों पर पत्नी को शक होने लगा था। पति अक्सर फोन पर किसी युवती से बात करता था। इसके बाद पत्नी ने उसकी जासूसी करते हुए उसकी मोबाइल की लोकेशन निकालना शुरू कर दी। कल जब पति की उसने मोबाइल लोकेशन निकाली तो पति बी फाइन होटल में ठहरा था। पत्नी भी होटल में पहुंच गई और वहां का रजिस्टर देखने के बाद वह उस कमरे में पहुंच गई, जहां पति एक युवती के साथ रंगरेलियां मना रहा था। पत्नी ने मौके पर खूब हंगामा किया और पति सहित युवती को खरी-खोटी सुनाई। तिलमिलाई युवती ने महिला पर रॉड से हमला कर दिया। बाद में महिला विजय नगर थाने पहुंची। यहां पर उसने पति की हरकतों के बारे में पुलिस को जानकारी दी और पति के साथ युवती पर भी केस दर्ज करवाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed