फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   hree-year-old fell into hot water in Indore, died

Indore News: इंदौर मेें गर्म पानी में गिरी तीन साल की मासूम, हो गई मौत

Mon, 30 Jan 2023 12:18 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 30 Jan 2023 12:18 AM IST
सार

घटना सुदामा नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मुकेश सालवी की बेटी सिया घर में खेल रही थी। एक परिवार के सदस्य ने गैस पर हुए गर्म पानी को बाल्टी में निकाल कर बाहर रखा था। सिया खेलते-खेलते बाल्टी के पास चली और उसमें गिर पड़ी।

विज्ञापन
hree-year-old fell into hot water in Indore, died
गर्म पानी मेें डूबने से हो गई बच्ची की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर में एक दर्दनाक घटना में तीन साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वह खेलते-खेलते गर्म पानी की बाल्टी के पास पहुंची और उसमें गिर गई। परिजन उसे निकाल कर अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


घटना सुदामा नगर क्षेत्र की है। यहां रहने वाले मुकेश सालवी की बेटी सिया घर में खेल रही थी। एक परिवार के सदस्य ने गैस पर हुए गर्म पानी को बाल्टी में निकाल कर बाहर रखा था। सिया खेलते-खेलते बाल्टी के पास चली और उसमें गिर पड़ी। परिजनों का ध्यान गया तो उसे बाल्टी से निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मुकेश की एकलौती बेटी सिया नर्सरी में पढ़ रही थी। मुकेश पेंटर है और सुदामा नगर में किराए का मकान लेकर रह रहे है।
विज्ञापन


पति बाइक की चाबी बनाने गया और पत्नी ने जान दे दी
मयूर नगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यहां रहने वाली चांदनी पिता मोनू जैन शादी में शामिल होने के लिए देवास गए थे। वहां उनकी चाबियों का छल्ला गुम हो गया था। चाबियां गुम होने के कारण चांदनी घर लौय आई थी कि वह दूसरी चाबी बनाकर दुकान खोल लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति मोनू भी बाइक की दूसरी चाबी बनाने के लिए घर से निकला था। इस बीच मोनू के मोबाइल पर चांदनी का मैसेज आया कि उसे किसी से अब कोई परेशानी नहीं है। मोनू को शक हुआ तो उसने पड़ोसियों को घर भेजा। पड़ोसियों को चांदनी फांसी पर लटकी मिली। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चांदनी कुछ दिनों से बीमार भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed