फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Holi celebrated in Indore, colors of Holi gathered on bungalows of officers

Indore News: इंदौर में रही होली की धूम, अफसरों के बंगलों पर भी जमा होली का रंग

Wed, 08 Mar 2023 05:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 08 Mar 2023 05:46 PM IST
सार

परीक्षा के दौर के बावजूद गलियों में बच्चों की चहल-पहल थी और वे एक दूसरे पर पिचकारी से रंग उड़ा रहे थे। उधर जिन परिवारों में गमी हुई थी। वहां भी उनके रिश्तेदारों-परिचितों ने पहुंचकर रंग डाला और सूतक खत्म किया।

विज्ञापन
Holi celebrated in Indore, colors of Holi gathered on bungalows of officers
कलेक्टर के बंगले पर होली खेली गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

शहर में धुलेंडी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से शहरों की सड़कों पर हुरियारों की टोली नजर आ रही थी। लोग अपने रिश्तेदारों परिचितों के यहां जाकर होली खेलते नजर आए। शहर के प्रशासनिक अफसरों ने भी होली खेली। कलेक्टर इलैया राजा, संभागायुक्त पवन शर्मा के बंगलों पर अफसरों एकत्र हुए और ढोलकों की थाप पर नाचे। लॉन में कीचड़ होली भी अफसरों ने खेली। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने भी निगम मुख्यालय में पार्षद व अफसरों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन


परीक्षा के दौर के बावजूद गलियों में बच्चों की चहल-पहल थी और वे एक दूसरे पर पिचकारी से रंग उड़ा रहे थे। उधर जिन परिवारों में गमी हुई थी। वहां भी उनके रिश्तेदारों-परिचितों ने पहुंचकर रंग डाला और सूतक खत्म किया। इस बार शहर में पक्के रंगों के बजाए गुलाल और प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल ज्यादा हुआ।
विज्ञापन


होली थीम पर हुई पार्टियां

शहर के कुछ होटल व रिसोर्ट में होली की थीम पर डीजे पार्टी भी आयोजित की गई। जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शहर में आयोजित होने वाली पार्टियों पर हिन्दूवादी संगठनों की नजर भी रही। उन्होंने चेतावनी दी थी कि पार्टी की आड़ में अश्लीलता न हो और आयोजन आईडी कार्ड देखकर ही पार्टी के टिकट बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भांग की दुकानों पर भीड़
धुलेंडी पर शराब की दुकानें बंद थी, लेकिन भांग की दुकानें खुली होने की वजह से वहां भीड़ रही। लोग ठंडाई का मजा लेते नजर आए। ठेलों पर भांग वाली कुल्फयिां भी खूब बिकी।


सड़कों पर हुई चैकिंग
होली के दौरान हुड़दंग न हो और शराब के नशे में वाहन चालक कोई हादसा न करे। इसके लिए शहर की सड़कों पर पुलिस जवान तैनात थे। उन्होंने वाहन रोकर जांच की। शराब पीकर वाहन चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। दो पहिया वाहन पर दो से ज्यादा सवारी बैठाने वालों के चालन भी कटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed