फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heavy rain started in Indore, it rained in the evening

Indore:इंदौर में झमाझम बारिश का दौर शुरू, शाम को बरसे मेघ

Fri, 14 Jul 2023 07:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 14 Jul 2023 07:40 PM IST
सार

शहर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है।  इंदौर जिले में अब तक 15  इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, हालांकि अभी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुआ है। इंदौर मेें 40 इंच बारिश पूरे सीजन में होती है।

विज्ञापन
Heavy rain started in Indore, it rained in the evening
इंदौर में बारिश का दौर जारी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में सप्ताहभर से रिमझिम बारिश का दौर जारी था, लेकिन शुक्रवार को झमाझम बारिश ने शहर की सड़कों को तालाब बना दिया। बारिश की शुरूआत पहले पश्चिमी क्षेत्र से हुई। करीब एक घंटे तक शहर के इस हिस्से में तेज बारिश हुई। इसके बाद काले मेघ पूर्वी क्षेत्र में भी जमकर बरसे। एक घंटे हुई बारिश ने फिजा मेें भी ठंडक घोल दी। शहर में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हुई।

विज्ञापन

शहर में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश का दौर जारी है। इंदौर जिले में अब तक 15 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है, हालांकि अभी बारिश का कोटा पूरा नहीं हुुआ है। इंदौर मेें 40 इंच बारिश पूरे सीजन में होती है।

विज्ञापन


इंदौर में जिस तरह से काले बादलों को डेरा बीते दस दिनों से है। उससे जुलाई माह में ही 25 इंच से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। काले बादलों के कारण धूप भी शहर मेें कम निकल रही है और तापमान भी सामान्य से कम रहता है। गुरुवार को दिन का तापमान 29.7 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि रात का तापमान 22.7 डिग्री रहा। शहर में हवाएं भी 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। शहर के तालाबों का जलस्तर भी बारिश के कारण बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन तेज बारिश

शहर में दो दिन तेज बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है । राजस्थान के उपर सक्रिय सिस्टम के अलावा एक द्रोणिका मध्य प्रदेश के उपर से गुजर रही है। अरब सागर से भी भरपूर नमी आ रही है। इससे लगातार बारिश का दौर मालवा निमाड़ में बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed