फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Heart attack cases increased in cold, 11 deaths occurred in three days

Indore News: ठंड में हार्टअटैक के मामले बढ़े, तीन दिन में हो गई 11 मौतें

Sun, 22 Jan 2023 06:07 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 22 Jan 2023 06:07 PM IST
सार

हार्ट अटैक कई बार शरीर को संकेत देते है। सीने में दर्द, बाएं हाथ में तेज दर्द,पीठ में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मसल्स पेन समझकर उसे हल्के में न ले। ईसीजी, बीपी की जांच में ज्यादा खर्च नहीं होता। इसे कराते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Heart attack cases increased in cold, 11 deaths occurred in three days
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

ठंड का मौसम सुहाना होता है, लेकिन दिल के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है । कमजोर दिल वाले कई लोगों को इन दिनों दिल का दौरा पड़ने से मौतेें हो रही है। चिंता की बात यह है कि इसमें 35 से 38 साल के युवा भी शामिल है। बीते दिन में 11 मौतें हार्टअटैक की वजह से हो चुकी है,जबकि दो माह में 20 प्रतिशत केस बढ़ चुके है। इंदौर के बड़े अस्पतालों के आईसीयू में दिल के मरीज ही ज्यादा भर्ती हो रहे है।

विज्ञापन

कई बार लक्षण तो दिल का दौरा पड़ने के लक्षण भी पता नहीं चल रहे है। इंदौर केे एक 42 वर्षीय डाक्टर की हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्हें बस घबराहट महसूस हुई थी। इस तरह के कई सामने आ रहे है जिनकी पहले अटैक में ही मौतें हो रही है।

विज्ञापन

ठंड में क्यों दिल दे जाता है दगा

इंदौर के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉ. गिरीश कवठेकर ठंड में बढ़ते हार्टअटैक के मामलों की वजह के बारे में बताते है कि ठंड के दिनों में शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है और दिल पर अतिरकि्त दबाव बढ़ता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इस कारण हार्टअटैक आते है। इसके अलावा हार्ट तक जाने वालेे नसें भी सिकुड़ जाती है। मधुमेह और रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे लोगों को ठंड के दिनोें में सेहत का ज्यादा ख्याल करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल को सुरक्षित रखने के लिए

क्या करे

- ठंड के दिनों में संतुलित डाइट रखे। रात को समय पर भोजन करे और  अनियमित जीवन शैली से बचे।

- सुबह उठते है अौर ठंड अधिक है तो शरीर को गर्म कपड़े से अच्छी तरह ढके। इस तरह के  माहौल में न जाए, जहां शहर में ठंड के कारण कपकपी हो।

- यदि हार्ट या ब्लड प्रेशर की गोली का सेवन करते है तो उसे नियमित लें। एक दिन छोड़कर या दो-तीन दिन के अंतराल से गोली न खाए।

क्या न करें
- यदि बहुत ज्यादा तापमान कम है तो सुबह जल्दी सैर पर जाने से बचे। सैर पर गर्म कपड़े पहन कर जाए।

-जिम में कठोर व्यायाम करने से बचें। हल्का व्यायाम करें। पानी भी खूब पिए।

-ज्यादा अल्कोहल न ले, इससे भी दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ता है। धूम्रपान से भी बचे।

लक्षणों को नजर अंदाज न करे

डा. भरत रावत के अनुसार हार्ट अटैक कई बार शरीर को संकेत देते है। सीने में दर्द, बाएं हाथ में तेज दर्द,पीठ में दर्द जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मसल्स पेन समझकर उसे हल्के में न ले। ईसीजी, बीपी की जांच में ज्यादा खर्च नहीं होता। इसे कराते रहना चाहिए।

हार्टअटैक के मामलों में 20 प्रतिशत तक इजाफा

-जनवरी के पहले पखवाड़े में 2566 लोगों को हार्टअटैक आया

-सुपर स्पेशिएलिटी,बांबे अस्पताल सहित अन्य बड़े अस्पतालों के आईसीयू मेें ज्यादातर दिल की बीमारी से जुड़े मरीज ही भर्ती है।

इंदौर में 3200 से ज्यादा लोगों की मौत दो साल में हार्टअटैक की वजह से

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed