फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   he hotel in Badnavar where the minister was called a rapist was vandalized

Mp News: बदनावर के जिस होटल में मंत्री को रैपिस्ट बताया, उसमें हो गई तोड़फोड़

Fri, 16 Dec 2022 03:22 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर अभिषेक चेंडके Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Dec 2022 03:22 PM IST
सार

गुरुवार को होटल मालिक के घर 20 से ज्यादा लोग पहुंचे। घर पर तोड़फोड़ करने के बाद वे होटल भी पहुंचे और वहां दरवाजे के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड करने की घटना को वीडियो वायरल से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
he hotel in Badnavar where the minister was called a rapist was vandalized
बदनावर का प्राची होटल - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव को लेकर बदनावर के जिस होटल में एक महिला ने रैपिस्ट कहा था। उसमें तोड़फोड़ हो गई। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। बदनावर के प्राची होटल में पहचान पत्र को लेकर होटल संचालक व एक महिला का विवाद हो गया था।

विज्ञापन


होटस संचालक ने आईडी दिखाने के लिए महिला पर दबाव बनाया तो उनसे कहा था कि तुम्हारे मंत्री को बुलाओ, यहां आएगा तो मेरे पैर छुएगा। मंत्री होगा तुम्हारे लिए। वह एक रैपिस्ट है। महिला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद गुरुवार को होटल मालिक के घर २० से ज्यादा लोग पहुंचे। घर पर तोड़फोड़ करने के बाद वे होटल भी पहुंचे और वहां दरवाजे के शीशे तोड़ दिए। तोड़फोड करने की घटना को वीडियो वायरल से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


तोड़फो़ड़ करने वालों को आशंका है कि होटल कर्मचारियों ने ही वीडियो चुपके से बनाया और उसे वायरल कर दिया। होटल और घर में हुई घटना के बाद होटल संचालक गेंदालाल नांदेचा ने बदनावर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने विजय सिंह पंवार, ओम बना और धमेंद्र सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लिया यू टर्न
जिस युवती ने होटल में मंत्री को लेकर अपशब्द कहे थे। बाद में उनसे लिखित बनाय जारी कहा है कि वीडियो झूठा है और उसका मंत्री से कोई लेना देना नहीं है। मंत्री जयवर्धन सिंह दत्तीगांव मेरे लिए सम्मानीय है। जो वीडियो जारी करेगा, उसके खिलाफ मैं एक्शन लूंगी। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मंत्री की तरफ से कोई बयान जारी नहीं हुआ हैै। मंत्री को अपशब्द करने वाली महिला साक्षी पांडे भोपाल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed