Harda Blast: हरदा हादसे के बाद इंदौर की पटाखा फैक्ट्रियों में जांच के आदेश
Harda Blast: इंदौर कलेक्टर और संभागआयुक्त ने प्रमुख अस्पतालों को अलर्ट किया। घायलों की मदद करने के लिए तैयारियां शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया ने बताया की इंदौर से 25 एंबुलेंस और 10 दमकल वाहनों को हरदा के लिए भेजा गया है। इंदौर के कई अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इंदौर के एमवाय, सुपर स्पेशलिटी, चोइथराम और सेम्स को मरीजों के इलाज के लिए तुरंत तैयार रहने के लिए कहा गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया की जरूरत पड़ने पर इंदौर के अस्पतालों में घायलों की हर तरह से मदद की जाएगी।
इंदौर की पटाखा फैक्ट्रियों की जांच के आदेश
कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी SDM को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदाम का निरीक्षण करें। सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित होने चाहिए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की वैधानिकता भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
