फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   happy wonders indore sports athletics kabaddi kho kho cricket club story

Indore: हैप्पी वाण्डरर्स के स्वर्णिम इतिहास को मिलेंगी नई ऊंचाइयां, हीरक जयंती में जुटेंगे देशभर के खिलाड़ी

Tue, 15 Oct 2024 03:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 15 Oct 2024 03:27 PM IST
सार

देश को एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला इंदौर का लोकप्रिय क्लब 19 अक्टूबर को हीरक जयंती महोत्सव मनाएगा। देश के कोने कोने से इसमें खिलाड़ी शामिल होंगे। 
 

विज्ञापन
happy wonders indore sports athletics kabaddi kho kho cricket club story
क्लब के खेल मैदान पर प्रैक्टिस करते युवा खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के हैप्पी वाण्डरर्स क्लब ने देश को एक से बढ़कर एक खेल प्रतिभाएं दी हैं। बेहतरीन खिलाड़ी, समर्पित कोच और सेवाभावी समिति सदस्यों की बदौलत आज यह क्लब देशभर में अपना खास मुकाम बना चुका है। 19 अक्टूबर को क्लब के हीरक जयंती महोत्सव में देश के कोने कोने से खेल प्रतिभाएं अपनी यादें ताजा करने के लिए जुटेंगी। क्लब को नई ऊंचाइयां देने के लिए भी ये सभी खिलाड़ी इसी मौके पर भविष्य की योजनाएं तय करेंगे। 

विज्ञापन


डाक्यूमेंट्री से ताजा होंगी यादें
क्लब के अध्यक्ष शरद जपे, सेक्रेटरी धवल सोमन और कार्यकारिणी सदस्य शेखर बापट ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में हम सभी खिलाड़ियों को क्लब की शुरुआत से लेकर अभी तक की एक डाक्यूमेंट्री दिखाएंगे। इसके साथ सभी लोकप्रिय खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभर से क्लब के खिलाड़ी शामिल होंगे। क्लब को 60 साल पूरे होने के अवसर पर हम यह आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ प्रभाकर कुलकर्णी दादा का जन्म शताब्दी समारोह भी मनाया जाएगा। कार्यक्रम में एमपीसीए के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर, मिलिंद खांडेकर, मनोज खांडेकर, जितेन्द्र ठाकुर आदि कई पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन


नदी की बंजर जमीन पर शुरू हुआ था क्लब
शेखर बापट ने बताया कि शहर के पूर्व खिलाड़ियों के हौसले के दम पर यह क्लब शुरू हुआ। 1964 में जब क्लब की शुरुआत हुई तब भाऊ शिन्दे, प्रभाकर दादा, मधुकर सोमण, विनायक तारे, सुधाकर उर्ध्वरेषे, मधुकर पत्की और प्रभाकर लक्कड़ आदि कई महान हस्तियों ने इसकी नींव रखी। रामबाग और गंजी कम्पाउण्ड के बीच कान्ह नदी की बंजर जमीन पर क्लब के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस शुरू करवाई और धीरे धीरे सबने खुद के दम पर संसाधन जुटाना शुरू किए। आज भी यहां पर हैप्पी वाण्डरर्स चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई खिलाड़ियों को मिला अर्जुन और विक्रम अवॉर्ड
यहां से निकले चार खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला है और लगभग 40 खिलाड़ियों को विक्रम अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा लगभग 60 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे कहीं ज्यादा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पहुंचे हैं। खो-खो के साथ यहां से कई महिला क्रिकेट, हॉकी, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स और बैडमिंटन के खिलाड़ी भी निकले हैं। क्लब के अध्यक्ष शरद जपे को विश्वामित्र अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। क्लब से जुड़े मिलिंद दर्प को सॉफ्टबॉल में विश्वामित्र अवॉर्ड मिल चुका है। 


क्लब के चमकते सितारे
सुषमा सारोलकर और निलिमा सारोलकर बहनें (अर्जुन अवॉर्ड)
संध्या अग्रवाल क्रिकेट में (अर्जुन अवॉर्ड)
शीला बोडख (अर्जुन अवार्ड)
पुष्पा भामोदकर (खो-खो में पहली विक्रम पुरस्कार विजेता)

कब है आयोजन
क्लब के द्वारा 19 और 20 अक्टूबर को यह कार्यक्रम रखा गया है। सबनीस बाग शांति पथ पर स्थित हैप्पी वाण्डरर्स खेल मैदान में ही दोनों दिन के आयोजन रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed