{"_id":"6614d2a7654a980d0205efff","slug":"gudi-padwa-bohra-samaj-eid-event-bjp-congress-loksabha-election-2024-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गुड़ी पड़वा और ईद के कार्यक्रमों में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी, नेताओं ने किया जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गुड़ी पड़वा और ईद के कार्यक्रमों में पहुंचे लोकसभा प्रत्याशी, नेताओं ने किया जनसंपर्क
Tue, 09 Apr 2024 11:01 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:01 AM IST
सार
मंगलवार को नवरात्रि और ईद एक साथ आने से सुबह से शहर में उत्साह का माहौल दिखा। जगह-जगह हुए आयोजनों में शहरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
विज्ञापन
गुड़ी पड़वा और बोहरा समाज की ईद के आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुड़ी पड़वा से नवरात्रि की शुरुआत और बोहरा समाज की ईद का दिन एक साथ आने से इंदौर में मंगलवार का दिन बेहद खास बन गया। शहर में जगह जगह आयोजन हुए और इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
राजबाड़ा पर हुआ मुख्य आयोजन
राजबाड़ा पर गुड़ी पड़वा का मुख्य आयोजन हुआ। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत भाजपा के कई नेता इस मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूर्य भगवान को जल चढ़ाकर सभी के लिए मनोकामनाएं मांगी गई। शहर के प्रमुख मंदिरों के सदस्य और साधु संत भी इस मौके पर पहुंचे। मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद सांसद, महापौर और अन्य सभी नेता अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले गुड़ी पड़वा के कार्यक्रमों में शामिल हुए। शंकर लालवानी ने लोकसभा चुनाव के चलते सुबह से ही गुड़ी पड़वा के लिए हो रहे कई आयोजनों में शिरकत की।
बोहरा समाज की ईद में शामिल हुए अक्षय
दाऊदी बोहरा समाज ने 30 रोजे मुकम्मल करने के बाद मंगलवार को ईद उल फितर (मीठी ईद) मनाई। समाज के जनसंपर्क मीडिया प्रभारी अली असगर भोपालवाला और जौहर मानपुरवाला ने बताया सुबह 6.30 बजे ईद की विशेष नमाज खुत्बा हुई। इसके बाद ईद की खुशी की मजलिस हुई। साथ ही समाज के सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। आयोजन में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम भी पहुंचे। उन्होंने समाजजन से मुलाकात की और हालचाल जाने।