Indore: केंद्रीय उद्योग राज्यमंत्री से व्यापारियों ने किए पांच सवाल, एक का भी नहीं मिला जवाब
मंत्री बोले आपकी हर बात का समाधान निकलेगा व्यापारियों को पूरा सपोर्ट करेगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन सवालों के नहीं मिले जवाब
आटे और दाल जैसी खाद्य वस्तुओं पर भी सरकार जीएसटी लगा रही है। एक किलो से 25 किलो तक की खाद्य सामग्री पर जीएसटी नहीं लगना चाहिए इससे जरूरत की चीज महंगी हो रही है और सब जगह महंगाई बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी कितना सही है?
ऑनलाइन बाजार ने स्थानीय व्यापारियों का पूरा धंधा चौपट कर दिया इसके बावजूद सरकार ने स्थानीय व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया, सरकार हमारी कितनी हितेषी है?
सामान बेचने वाले ने सामान बेचा और टैक्स भरा। खरीदने वाले ने सामान लिया और टैक्स भरे बिना वो भाग गया। इस केस में सामान बेचने वाले को यह टैक्स जुर्माने के रूप में क्यों भरना पड़ता है, इसमें उसकी क्या गलती है?
चीन से बड़ी संख्या में गैस जलाने के लाइटर आते हैं, भारत में माचिस उद्योग से लाखों महिलाएं जुड़ी हैं जो अब बेरोजगार हो रही हैं, क्या सरकार को चीन के इन उत्पादों को बैन नहीं करना चाहिए?
एक ही बारदान पर सरकार 12 बार जीएसटी लेती है। जब वह नया रहता है तब उस पर जीएसटी लगता है और जब वह पुराना होने के बाद बार-बार उपयोग में आता है तो उस पर हर बार जीएसटी लगता है क्या या गलत नहीं है?
