फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   government closed factories due to water rivers pollution

Indore News: नदियों में गंदा पानी डालने वाली 11 फैक्ट्रियां सील, बिजली कनेक्शन भी काटे गए

Wed, 10 Jan 2024 09:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 10 Jan 2024 09:27 PM IST
सार

नदी एवं नालों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कलेक्टर आशीष सिंह खुद नजर रख रहे।
 

विज्ञापन
government closed factories due to water rivers pollution
विद्युत कनेक्शन काटकर सील करने की कार्रवाई संपन्न की गई। - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद नदी शुद्धीकरण के लिए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा नदी एवं नालों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। गत दिवस आयोजित बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया था की नदी-नालों के प्रदूषण के प्रति जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस रखेगा। ऐसे सभी उद्योग जो औद्योगिक अपशिष्ट बिना उपचार के सीधा नदी और नालों में बहा रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आज राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की टीम द्वारा इंदौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जहां फैक्ट्रियों द्वारा औद्योगिक अपशिष्ट सीधे नदियों में छोड़ा जा रहा था उनके विद्युत कनेक्शन काटकर सील करने की कार्रवाई संपन्न की गई। 
विज्ञापन


कुल 11 फैक्ट्रियों के बिजली कनेक्शन काटकर बंद कराया
जिन फैक्ट्रियों को बंद कराया गया उनमें समता नगर पालदा स्थित मेसर्स सुप्रीम फूड प्रोडक्ट यूनिट 2, उद्योग नगर पालदा स्थित मेसर्स पेप्पे न्यूट्रिशन प्राइवेट लिमिटेड एवं मेसर्स सन इंडस्ट्रीज, औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित मेसर्स साईं मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम बरदरी संवेर रोड स्थित मेसर्स हर्षिता इंटरप्राइजेस, औद्योगिक क्षेत्र बरदरी स्थित मेसर्स संध्या एंटरप्राइजेस, औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड स्थित मेसर्स विद्युत इलेक्ट्रोप्लेटर्स तथा औद्योगिक क्षेत्र लक्ष्मीबाई नगर स्थित मेसर्स कन्हैया डाइंग एवं मेसर्स मयूर डाइंग शामिल है। बाद में जिन दो और फैक्ट्रियों को सील किया गया उनमें मेसर्स गणेश स्टिच वायर्स टिगरिया बादशाह और मेसर्स प्रिंस वेफर्स अवंतिका नगर शामिल हैं। इसके अलावा दो अन्य फैक्ट्रियों - मेसर्स पल्लवी कन्फेक्शनरी ग्राम भौंरासला और मेसर्स आकाश ग्लोबल फूड प्रोडक्ट ग्राम कुम्हेडी को नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर आशीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की कार्रवाई निरंतर रूप से जारी रहेगी। 2028 तक नदी एवं नालों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया जा रहा है जिसके तहत नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा उद्योगों का निरीक्षण किया जाएगा और निर्देशों के उलंघन पाए जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed