फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Gold jewelry is sold throughout the day in Indore's Sarafa, gold flavor is available at night in Chowpatty

Gold Kulfi: सर्राफा में दिनभर बिकते हैं सोने के जेवर, रात में चौपाटी में मिल रही गोल्ड फ्लेवर कुल्फी

Fri, 16 Dec 2022 10:08 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 16 Dec 2022 10:08 AM IST
सार

देशभर में मशहूर इंदौर की सर्राफा चौपाटी में स्वाद की गुणवत्ता के साथ व्यापारी नए प्रयोग भी कर रहे है। यहां एक कुल्फी वाले ने गोल्ड कुल्फी बनाई। आइए जानते हैं इस नए फ्लेवर के बारे में।

विज्ञापन
Gold jewelry is sold throughout the day in Indore's Sarafa, gold flavor is available at night in Chowpatty
गोल्डन मैन की गोल्ड कुल्फी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ये हैं बंटी यादव..जो कि इंदौर के सर्राफा में कुल्फी का स्टॉल लगाते हैं। बंटी यादव के पिता कुल्फी का परंपरागत ठेला लगाते थे। बंटी व्यापार में कुछ नया करना चाहते थे। उन्हें गोल्ड पहनने का शौक है और लोगों को गोल्ड कुल्फी खिलाने का भी। गोल्ड कुल्फी से स्वाद तो नहीं बदला, लेकिन खाने वाले को राॅयल फील जरूर आता है। महंगी होने के कारण इनकी गोल्ड कुल्फी की सेल ज्यादा तो नहीं होती, लेकिन स्वाद के शौकीन लोग यहां आकर कभी-कभी खा लेते हैं। केसर पिस्ता फ्लेवर पर गोल्ड का वर्क चढ़ाकर ये कुल्फी बनाते हैं, हालांकि ग्राहक जिस फ्लेवर में गोल्ड कुल्फी मांगते है। बंटी उसे तैयार कर देते हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

 

Gold jewelry is sold throughout the day in Indore's Sarafa, gold flavor is available at night in Chowpatty
ग्राहकों ने दिया गोल्ड कु्ल्फी का आइडिया - फोटो : अमर उजाला
ग्राहकों ने दिया आइडिया
बंटी अपनी ग्राहकी बढ़ाने के लिए रोज सोने के जेवरों से सजकर आते हैं। गले में तीन-चार मोटी सोने की चेन, हाथों में ब्रेसलेट, उंगलियों में अंगूठियां पहनकर कुल्फी सर्व करते हैं। चौपाटी पर आने वाले कई ग्राहक इस गोल्डमैन के साथ सेल्फी भी लेते हैं। बंटी बताते है कि सोना पहनने का शौक है। इससे ग्राहक अट्रेक्ट भी होते हैं। कई बार ग्राहक मजाक में बोलते थे कि इतना गोल्ड पहनते हो तो सोने की कुल्फी खिलाओ। अब गोल्ड की कुल्फी तो बहुत महंगी बनती है, इसलिए हम गोल्ड के वर्क की कुल्फी बनाने लगे। एक कुल्फी हम साढ़े तीन सौ रुपये में बेचते हैं। इसको खाने का एक अलग ही मजा है।
 

Gold jewelry is sold throughout the day in Indore's Sarafa, gold flavor is available at night in Chowpatty
स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है इंदौर की चौपाटी - फोटो : अमर उजाला
अपना इंदौर सेफ है: बंटी यादव
बंटी से जब सवाल किया गया कि इतना सोना पहनकर देर रात घर कैसे जाते हैं...तो जवाब में बंटी ने एक स्माइल पास की और हर इंदौर के दिल को छू लेने वाला जवाब दिया बंटी बोले- हमारा शहर सेफ है और घर सर्राफा चौपाटी से ज्यादा दूर नहीं है। फिर भी रिस्क नहीं लेते। दो-तीन दोस्तों के ग्रुप में हम घर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed