{"_id":"64dce690391c48749b04cab7","slug":"goa-dance-festival-indore-audition-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: 18 अगस्त से गोवा डांस फेस्टिवल के ऑडिशन, कलाकारों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: 18 अगस्त से गोवा डांस फेस्टिवल के ऑडिशन, कलाकारों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
Wed, 16 Aug 2023 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 16 Aug 2023 08:39 PM IST
सार
इंदौर के ऑडिशन के माध्यम से 151 लकी विनर्स को चयनित किया जाएगा, जिन्हें गोवा में आयोजित तीन दिवसीय मेगा ग्रैंड फिनाले इवेंट में सम्मिलित होने और वहां परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
गोवा डांस फेस्टिवल के आडिशन इंदौर में।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में नवंबर माह में आयोजित गोवा डांस फेस्टिवल के लिए 18, 19 एवं 20 अगस्त को इंदौर के अभिनव कला समाज सभागार में ऑडिशन होगा। गोवा डांस फेस्टिवल के संस्थापक नवनीत राठौर ने बताया कि वेगारील स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत ‘गोवा डांस फेस्टिवल’ एक ऐसा डांस शो है, जिसमें अनुभवी एवं उभरते हुए डांसर्स के साथ, कोरियोग्राफर्स, डांस गुरु तथा डांस इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक ही मंच पर उपस्थित होंगे। गोवा डांस फेस्टिवल का प्रमुख उद्देश्य डांसर्स के लिए ऐसा मंच उपलब्ध करवाना है, जिसमें डांस के हुनर के साथ-साथ, डांस और डांसर को व्यावसायिक रूप से प्रस्थापित करने के लिए लगने वाली बारीकियां भी सिखाई जाएं।
राठौर ने बताया कि इंदौर के ऑडिशन के माध्यम से 151 लकी विनर्स को चयनित किया जाएगा, जिन्हें गोवा में आयोजित तीन दिवसीय मेगा ग्रैंड फिनाले इवेंट में सम्मिलित होने और वहां परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। साथ ही लकी विनर्स को मेगा इवेंट में डांस से सम्बंधित आयोजित सेमिनार, वर्कशॉप में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित विनर्स को निकट भविष्य में आने वाले अनेकों प्रोजेक्ट जैसे म्यूजिक वीडियो, टीवी शो जैसे प्रोजेक्ट में हिस्सा बनने का मौका भी मिल सकता है।
कार्यकारी निर्माता देवर्षी दुसाने ने बताया कि इस शो कि सबसे अच्छी बात ये है कि इस फेस्टिवल के ऑडिशन में किसी भी उम्र का कोई भी परफ़ॉर्मर, किसी भी तरह का डांस स्टाइल, सोलो, डुएट या ग्रुप में प्रस्तुत कर सकता है और अपने टैलेंट को प्रस्तुत कर सकता है। गोवा डांस फेस्टिवल में हिस्सा लेने की प्रक्रिया बहुत ही सरल और आसान है। इस शो में हिस्सा लेने के लिए https://forms.gle/cw8HdsTzHUJggVibA वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, हमारे व्हाट्सएप नंबर 8225857184 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
शो के निर्देशक शैलेन्द्र सेन ने कहा कि ‘गोवा डांस फेस्टिवल’ एक ‘नृत्य अमृत महोत्सव’ है, जिसमें हमारे देश के सभी राज्यों के 75 शहरों के कलाकार शामिल होंगे, जो क्लासिकल, वेस्टर्न और फोक डांस की छटाओं को बिखेरते हुए, विविधता में एकता का संदेश देंगे।