फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Global Investors Summit from Wednesday, Prime Minister Modi will address virtually

Global Investors Summit 2023: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट बुधवार से, प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे

Tue, 10 Jan 2023 06:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 10 Jan 2023 06:32 PM IST
सार

समिट में रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी नहीं आ रहे है, लेकिन उनकी कंपनियों के अफसर जरुर शामिल होंगे। इसके अलावा कुमार मंगलम बिडला, नोएल एम टाटा, प्रणव अडानी, आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरीसहित अन्य बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। 

विज्ञापन
Global Investors Summit from Wednesday, Prime Minister Modi will address virtually
बुधवार से शुरू होगी इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

प्रवासी सम्मेलन के समापन के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने इंदौर में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार से होने वाले इस समिट में 90 से ज्यादा बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। इसके अलावा 300 से ज्यादा डेलिगेट्स भी समिट में भाग ले रहे है। समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली संबोधित करेंगे। दो दिन चलने वाली समिट में करोड़ों के निवेश मध्य प्रदेश में आने की संभावना है।

विज्ञापन


अंबानी नहीं आएंगे
समिट में रिलायंस जियो के प्रमुख मुकेश अंबानी नहीं आ रहे है, लेकिन उनकी कंपनियों के अफसर जरुर शामिल होंगे। इसके अलावा कुमार मंगलम बिडला, नोएल एम टाटा, प्रणव अडानी, आईटीसी के सीएमडी संजीव पुरी, संजय सी किर्लोस्कर,अजय पिरामल, संजीव बजाज, नादिर गोदरेज, अभय फिरोदिया,राकेश भारती मित्तल, प्रशांत रुईया सहित अन्य बड़े उद्योगपति शामिल होंगे। असके अलावा समिट में मॉरिशस, बांग्लादेश, जिम्बाबे के मंत्री भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


फ्यूचर रेडी मध्य प्रदेश की थीम
समिट की थीम फ्यूचर रेडी मध्यप्रदेश रखी गई है। उद्योग जगत के दो हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बिजनेस से बिजनेस और बिजनेस टू ग्रुप मिटिंग में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल होंगे और उद्योगपतियों से निवेश को लेकर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिमेड पार्क और खेल अकादमी की सौगात
समिट में रेडिमेट पार्क और खेल अकादमी की सौगात मिल सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान मो.अजहरुद्दीन, राजेश चौहान भी खेल अकादमी के लिए निवेश कर सकते है। इसके अलावा कुछ अाईटी कंपनियों नेे भी इंदौर के अाईटी पार्क में निवेश की इच्छा जताई हैै।

अलग-अलग सेक्टरों पर प्रेजेंटेशन

समिट का उद्घाटन सत्र 11 बजे होगा। इसके बाद पांच अलग-अलग सेक्टरों पर सत्र होंगे। जिसमें विशेषज्ञ प्रदेश में निवेश को लेकर जानकारी देंगे। शाम को सांस्कृतिक आयोजन होंगे। 11 जनवरी को समिट में शामिल होने वाले प्रमुख उद्योगपति अपनी बातें रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भाषण होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समिट में उद्योगपतियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed