फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   girls used to make friends on call and used to deposit money in their accounts, police raided the call center

Indore Crime: काॅल पर दोस्त बनाओ, मीठी बातें कर खाते में पैसे डलवाओ, इंदौर के काॅल सेंटर से चल रहा था गोरखधंधा

Fri, 25 Nov 2022 09:51 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 25 Nov 2022 09:51 AM IST
सार

काॅल सेंटर पर संचालक ने कुछ लड़कियों को नौकरी पर रखा था। लड़कियां लड़कों को काॅल कर मीठी-मीठी बातें से रिझाती थी और दोस्ती के बहाने अकाउंट मेें रुपये डलवाती थी। 

विज्ञापन
girls used to make friends on call and used to deposit money in their accounts, police raided the call center
संचालक के पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीमगर्ल की तर्ज पर इंदौर में गोरखधंधा हो रहा था। फर्क इतना है कि यहां कोई पुरुष महिला की आवाज में नहीं बोल रहा था, जबकि लड़कियां ही मोहजाल में लड़कों को फंसा रही थी। मीठी-मीठी बातें कर लड़कों को फंसाती। फिर उनसे बैंक खातों में पैसे डलवाती। पुलिस ने छापा मारकर ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


मामला इंदौर के विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां ड्रीमगर्ल नाम से एक कॉल सेंटर का संचालन होता है। उसके संचालक अतुल कुमार बोरकर के खिलाफ युवती ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो नया ही कांड सामने आ गया। वहां ड्रीमगर्ल कॉल सेंटर चल रहा था। इस काॅल सेंटर में संचालक ने दस से अधिक लड़कियों को नौकरी पर रखा हुआ था। लड़कों को काॅल कर लड़कियां मीठी-मीठी बातें से रिझाती थी। दोस्ती के बहाने बैंक खातों मेें रुपये डलवाती थी। काॅल सेंटर का नाम ड्रीमगर्ल काॅल सेंटर है। संचालक खुद लड़कियों के मोबाइल रिचार्ज करवाता था और अकाउंट में पैसे आने के बाद मोटी रकम भी देता था। यहां तीन थानों की पुलिस ने छापा मारा। तब दस से ज्यादा लड़कियां काल सेंटर में बैैठी हुई थी।

विज्ञापन

कॉल सेंटर कर्मचारी ने ही की थी शिकायत
पुलिस ने कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियों से पूछताछ की। कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। इस काॅल सेंटर पर काम करने वाली एक लड़की ने शिकायत की थी कि उसके साथ संचालक ने छेड़छाड़ की है। संचालक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया है। काॅल सेंटर पर मौजूद एक महिला से भी पुलिस ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला भी सहयोग करती है संचालक की
जिस महिला से पुलिस ने पूछताछ की है, वह संचालक अतुल की दोस्त है। काॅल सेंटर चलाने में मदद करती थी। काॅल सेंटर मेें काम करने वाली लड़कियों से घंटों तक लड़कों से बात कराई जाती थी। जब वे पूरी तरह झांसे में आ जाते थे तो फिर एक अकाउंट नंबर देकर मदद के बहाने उनसे पैसे मांगे जाते थे। संचालक के खाते की जानकारी भी निकलवाई जा रही है। ताकि यह पता चल सके कि उसने काॅल सेंटर के जरिए कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed