फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Gaur camp showed strength in front of MLAs from Gujarat, gathered crowd in the conference

Indore: गुजरात से आए विधायकों के सामने गौड़ खेमे ने दिखाई ताकत, सम्मेलन में जुटाई भीड़

Mon, 28 Aug 2023 03:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 28 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ का जब निधन हुआ था तो उनके बेटे एकलव्य गौड़ की उम्र ज्यादा नहीं थी।  चार नंंबर सीट रिक्त होने पर भाजपा ने उनकी पत्नी मालिनी को टिकट दिया। उन्होंने लगातार दो मर्तबा चुनाव जीता। वे इंदौर की मेयर भी रह चुकी है।

विज्ञापन
Gaur camp showed strength in front of MLAs from Gujarat, gathered crowd in the conference
सम्मेलन के बहाने विधायक मालिनी ने जुटाई भीड़ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा 35 सालों से नहीं हारी। छोटी अयोध्या कहे जाने वाले इस क्षेत्र में पांच बार गौड़ परिवार की झोली में भाजपा ने टिकट दिया है। इस बार मालिनी गौड़ चाहती है कि उनके पुत्र एकलव्य गौड़ को टिकट मिले, लेकिन दूसरे कई दावेदार भी इस क्षेत्र में सक्रिय हो गए है। गुजरात से आए विधायक भी क्षेत्र में घूम कर रिपोर्ट कार्ड तैयार कर रहे है। इस बीच विधायक मालिनी गौड़ ने चार नंबर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन कर ताकत दिखाने की कोशिश की,हालांकि इस सम्मेलन से दावेदार सांसद शंकर लालवानी ने दूरी बनाई। वे सम्मेलन में मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन

सम्मेलन में शामिल गुजरात के विधायक कौशिक जैन के सामने गौड़ खेमे ने यह दिखाने का प्रयास किया है कि विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता और जनता उन्हें ही पसंद करती है। सम्मेलन में भोपाल के विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि 2023 की चुनाव बदले हुए भारत का सेमीफायनल है। भारत को रामराज्य बनाने की लड़ाई है। सभी को कमर कस के मैदान में उतरना होगा। तभी हम सेमीफायनल और लोकसभा का फायनल जीत सकते है।

विज्ञापन

गौड़ ने बनाई हिन्दूवादी नेता की इमेज

पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ का जब निधन हुआ था तो उनके बेटे एकलव्य गौड़ की उम्र ज्यादा नहीं थी। भाजपा ने उनकी पत्नी मालिनी को टिकट दिया। उन्होंने लगातार दो मर्तबा चुनाव जीता। वे इंदौर की मेयर भी रह चुकी है। इस बार एकलव्य गौड़ सकि्य है और क्षेत्र में हिन्दूवादी नेता की इमेज बना रखी है। वे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से भी जुड़े है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed