फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   gangrape in indore malwamill area garden

इंदौर के बीच मैदान में गैंगरेप, बहन और दोस्त को डराकर युवती को जबरदस्ती बाइक पर ले गए गुंडे

Tue, 31 Jan 2023 12:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 31 Jan 2023 12:57 PM IST
सार

इंदौर में गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती को गुंडे शहर की मुख्य सडक़र से उठाकर ले गए और खुले मैदान में गैंगरेप किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
 

विज्ञापन
gangrape in indore malwamill area garden
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को एक युवती अपनी बहन के साथ दोस्त के घर धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए गई थी। रात में कार्यक्रम खत्म होने के बाद 12.30 बजे के लगभग दोस्त दोनों बहनों को अपनी स्कूटी से सुखलिया स्थित घर छोडऩे जा रहा था। जब तीनों नंदानगर स्थित साईं मंदिर के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद अपशब्द बोलने लगे। दोस्त और दोनों बहनों ने विरोध किया तो गुंडों में से एक ने बताया कि मुझे आकाश बकरी कहते हैं और गाली गलौच करने लगा। इसके बाद दोनों गुंडों ने एक युवती को जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और ले गए। 
विज्ञापन


तीन में से एक पकड़ाया, दो फरार
घबराया युवक और युवती की बहन रात एक बजे परदेशीपुरा थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों को सारी जानकारी दी। पीडि़ता को फोन लगाया तो उसने बताया कि मुझे मालवा मिल क्षेत्र के मैदान में लेकर आए हैं। इसके बाद पुलिस ने पीडि़ता के मोबाइल को ट्रेस करवाया तो वहीं की लोकेशन मिली और पुलिस ने तुरंत सर्चिंग शुरू की। रात का अंधेरा और बड़ा मैदानी क्षेत्र होने की वजह से जैसे ही पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगे। एक आरोपी हेमंत उर्फ लक्की भागने के दौरान नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस को वहां पर तीन आरोपी दिखे थे। इनमें से आकाश बकरी और एक अन्य आरोपी फरार हो गया। युवती का अपहरण रविवार रात 12.30 बजे हुआ था जिसके बाद पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर सोमवार सुबह 5.45 पर युवती को ढूंढ पाई। इसमें पांच घंटे से अधिक का समय लगा।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों की तलाश जारी
परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि एमआइजी थाना क्षेत्र के क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल के पास युवती अपनी बहन के साथ दोस्त के यहां धार्मिक आयोजन में आई थी। दोस्त उसे वीणानगर सुखलिया स्थित घर छोडऩे के लिए जा रहा था। तभी उसका अपहरण हुआ। एक आरोपी को पकड़ लिया है बाकि की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनसान इलाका होने से अपराध ज्यादा
इंदौर शहर के बीच में मालवा मिल का इलाका बेहद सुनसान होने से यहां पर रात में अक्सर अपराध होते हैं। मध्यक्षेत्र में होने के बावजूद रात के समय में यहां पर से लोग निकलना पसंद नहीं करते। 11 बजे के बाद में यहां पर आवाजाही बहुत कम हो जाता है इस वजह से यहां पर नशा करने वालों का भी खतरा बना रहता है। यहां पर रात के समय में अक्सर लूटपाट की घटनाएं भी होती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed