{"_id":"64326ec01296b21ddf014843","slug":"four-year-old-child-fell-asleep-in-the-courtyard-while-watching-mobile-died-due-to-poisonous-animal-bite-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indoer news: मोबाइल देखते-देखते आंगन में सो गया चार साल का बच्चा, जहरीले जानवर के काटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indoer news: मोबाइल देखते-देखते आंगन में सो गया चार साल का बच्चा, जहरीले जानवर के काटने से मौत
Sun, 09 Apr 2023 01:22 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:22 PM IST
सार
श्रेयांश रात को घर के बाहर खाट पर ही सोया थी। मोबाइल देखते-देखते उसे नींद लग गई थी। सुबह पांच बजे नाना दिनेश चौधरी उठे और उन्होंने श्रेयांश को चादर भी ओढ़ाई। सुबह आठ बजे उन्होंने बच्चे को जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं जागा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के समीप शिप्रा क्षेत्र के एक गांव में चार साल के बच्चे की जहरीले जानवर के काटने से मौत हो गई। वह अपने नाना के यहां आया था और रात को घर के बाहर आंगन में खाट पर लेटे-लेटे मोबाइल देख रहा था। बाद में उसे नींद लग गई। सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो नहीं उठा। बच्चे को परिजन अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बालक की मौत की वजह जानने के लिए उसका पोस्टमार्टम किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि उसका एक हाथ नीला पड़ गया था। संभवतः रात को सोते समय उसे सांप या अन्य जहरीले जानवर ने काट लिया। इस वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बेटे को मायके लेकर आई थी मां
घटना शिप्रा के कंदावली गांव में हुई। चार साल के बालक श्रेयांश को उसकी मां नीतू मायके लेकर आई थी। नीतू का ससुराल देवास के समीप बरौठा गांव में है, लेकिन वह यूपीएससी की पढ़ाई के लिए अपने मायके में बेटे को लेकर रह रही है। श्रेयांश रात को घर के बाहर खाट पर ही सोया था। मोबाइल देखते-देखते उसे नींद लग गई थी। सुबह पांच बजे नाना दिनेश चौधरी उठे और उन्होंने श्रेयांश को चादर भी ओढ़ाई। सुबह आठ बजे उन्होंने बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
