फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Forced to buy books only from selected stores, FIR against Principal of St. Arnold School

Indore:किताबें चुनिंदा स्टोर से ही खरीदने के लिए कर रहे थे बाध्य,सेंट अर्नाल्ड स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ केस

Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Apr 2023 12:33 AM IST
सार

तहसीलदार अरुण कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर पलासिया थाने में सेंट अर्नाल्ड स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पहले भोपाल में भी प्रशासन ने एक स्कूल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था।

 

विज्ञापन
Forced to buy books only from selected stores, FIR against Principal of St. Arnold School
सेंट अर्नाल्ड स्कूल - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर के एक निजी स्कूल के खिलाफ प्रशासन ने प्रकरण दर्ज कराया है। स्कूल प्रबंधन प्रकाशकों से सांठगांठ कर चुनिंदा स्टोर से ही नए शैक्षणिक सत्र की किताबें खरीदने के लिए पालकों को बाध्य कर रहा था। इसकी शिकायत प्रशासन तक पहुंची तो उसकी जांच मेें पाया गया कि कुछ स्टोरों पर ही स्कूल की किताबें मिल रही थी और पालकों को वही से किताबें खरीदने के लिए कहा जा रहा था।

विज्ञापन

इस मामले मेें तहसीलदार अरुण कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर पलासिया थाने में सेंट अर्नाल्ड स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इससे पहले भोपाल में भी प्रशासन ने एक स्कूल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था।

विज्ञापन

लाला राम नगर स्थित सेंट अर्नाल्ड स्कूल में नए सत्र के लिए विद्यार्थियों को किताबेें खरीदने के लिए कहा गया। साथ ही यह भी बताया गया कि किताबें किस दुकान से खरीदना है। स्कूल द्वारा बताई गई किताबें दूसरी दुकानों पर नहीं मिल रही थी। पालकों को मनमाने दामों पर चुनिंदा दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल संचालकों की एकाधिकार प्रवृति को रोकने केे लिए कलेक्टर इलैरा राजा टी ने पिछले दिनों धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किए थे। स्कूल प्रबंधन द्वारा आदेश का उल्लघंन किए जाने पर धारा-188 के तहत पलासिया थाने मेें स्कूल प्राचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। किसी बड़े स्कूल के खिलाफ इस तरह की एक्शन लंबे समय बाद लिया गया हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed