फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   For 99 years in Indore, every year on Nagpanchami, a traditional riot has been taking place

Indore: इंदौर में 99 सालों से हर साल नागपंचमी पर होता आ रहा है पारंपरिक दंगल

Mon, 21 Aug 2023 10:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 21 Aug 2023 10:36 PM IST
सार

सुदामा नगर के कालेश्वर धाम में  रजत नागदेवता का अनुष्ठान हुआ। संस्थापक भैयाजी ने बताया कि नागपंचमी पर नाग देवता का अभिषेक किया गया और फूल बंगला सजाया गया। चौरसिया समाज ने समाजजनों का सम्मान किया।  

विज्ञापन
For 99 years in Indore, every year on Nagpanchami, a traditional riot has been taking place
नागपंचमी पर दंगल हुआ। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में नागपंचमी पर कुम्हारखाड़ी में पारंपरिक दंगल आयोजित हुआ, जिसमें कई मुकाबले हुए। इसमें कई पहलवानों ने दांव पेंच दिखाए, हजारों दर्शक दंगल देखने जुटे थे।ब्रजलाल गुरु व्यायामशाला द्वारा कुम्हारखाड़ी पर पारंपरिक दंगल 99 सालों से प्रतिवर्ष नागपंचमी पर होता आ रहा है।

विज्ञापन


इस दंगल में पूरे प्रदेश से ख्यात पहलवान शामिल होते है। सोमवार को भी दंगल का आयोजन हुआ तो कुश्ती के शौकिन प्रेमियों का मजमा जुट गया। रात 11 बजे तक दंगल में अलग-अलग शहरों और कस्बों के पहलवानों ने कुश्ती लड़ी।

विज्ञापन

नागपंचमी पर शहर में अलग-अलग आयोजन हुए। छत्रीबाग स्थित नाग मंदिर में हजारों महिलाओं ने पूजा अर्चना की, यहां 400 वर्षो से बांबी पूजन की पंरपरा है। सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार पूजन करने के लिए लगी रही। सुदामा नगर के कालेश्वर धाम में रजत नागदेवता का अनुष्ठान हुआ। संस्थापक भैयाजी ने बताया कि नागपंचमी पर नाग देवता का अभिषेक हुआ और फूल बंगला सजाया गया। धाम में भक्तों की सुबह से लेकर रात तक भीड़ जुटी रही। चौरसिया समाज ने समाज के गुणीजनों का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed