फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fire in three-storey paint godown in Indore, paint cans kept exploding with explosions

Indore: इंदौर मेें तीन मंजिला पेंट गोडाउन मेें आग, धमाकों के साथ फूटते रहे पेंट के डिब्बे

Wed, 26 Apr 2023 09:39 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 26 Apr 2023 09:39 AM IST
सार

ग्वालटोली मेें मधुमिलन टाॅकिज के पास के कलर पेंट गोडाउन की पहली मंजिल से लोगों ने बुधवार रात धुआं उठता देखा। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। तीन मंजिला गोडाउन को आग ने अपनी चपेट मेें ले लियाा।

विज्ञापन
Fire in three-storey paint godown in Indore, paint cans kept exploding with explosions
कलर पेंट गोडाउन मेें लगी आग। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

ग्वालटोली क्षेत्र मेें एक कलर पेेंट के गोडाउन मेें देर रात आग लग गई। जिसे सुबह तक काबू नहीं पाया जा सका। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग के कारण लाखों रुपये के पेंट के डिब्बे जलकर खाक हो गए। गोडाउन मेें रखे कलर पेेंट और केमिकल के डिब्बे धमाकों के साथ फूट रहे थे। इस वजह से फायर ब्रिगेडकर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन

ग्वालटोली मेें मधुमिलन टाॅकिज के पास के कलर पेंट गोडाउन की पहली मंजिल से लोगों ने बुधवार रात धुआं उठता देखा। इसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक आग विकराल रुप ले चुकी थी। तीन मंजिला गोडाउन को आग ने अपनी चपेट मेें ले लियाा। आसपास खुला स्थान नहीं होने के कारण फायरब्रिगेड की दमकले सिर्फ बिल्डिंग के आगे लगी आग को ही बुझा पा रही थी।

विज्ञापन

सात घंटे तक बुझाई आग, फिर दिखनेे लगा धुआं

रात 11 बजे फायरब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और सुबह छह बजे तक आग पर काबू पाया। आधे घंटे बाद फिर बिल्डिंग से धुआं उठते देख दमकलें आग बुझाने पहुंची। अफसरों का कहना है कि केमिकल के डिब्बों के कारण आग पर जल्दी काबू नहीं पाया जा सका। रात को रतलाम से लौटे विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे। गेट पर लोहे की जालियां होने की वजह से पानी की बौछार गोडाउन के भीतर नहीं जा पा रही थी। विजयवर्गीय ने नगर निगम से पोकलेन मशीन मंगवाकर खिड़की मेें लगी जालियां हटवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed