{"_id":"65186b98a5df06ed5d056124","slug":"fire-accident-in-indore-palda-area-bardana-factory-warehouse-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: बारदाना गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का माल खाक, व्यापारियों का गुस्सा फूटा, दो घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: बारदाना गोदाम में भीषण आग, करोड़ों का माल खाक, व्यापारियों का गुस्सा फूटा, दो घंटे बाद आई फायर ब्रिगेड
Sun, 01 Oct 2023 12:10 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 01 Oct 2023 12:10 AM IST
सार
शनिवार रात करीब 9 बजे इंदौर के बारदाना गोदाम में आग लग गई। तीन घंटे बाद 12 बजे तक आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
इंदौर के पालदा में बारदाना गोदाम में आग।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले तीन दिन से पड़ी रही भीषण गर्मी के बीच इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में एक बारदाना गोदाम में आग लग गई। करीब रात नौ बजे यह आग लगी। गोदाम के आसपास के लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया लेकिन बेहद तेज गति से आग पूरे गोदाम में फैल गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन उसे आने में भी दो घंटे से अधिक का समय लग गया। जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला तब तक करोड़ों रुपए का सामान खाक हो चुका था। रात करीब 12 बजे तक बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इस क्षेत्र में कई फैक्ट्री
पालदा औद्योगिक क्षेत्र में कई फैक्ट्री होने से मामला गंभीर हो गया। जहां आग लगी उस क्षेत्र में आसपास कई दाल-आटा मिल और अन्य कंपनियां कार्यरत हैं। आग अधिक फैलने की स्थिति में अधिक हानि हो सकती थी। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आने वाले पालदा में पहले भी इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
सुरक्षा के इंतजाम नहीं, भड़के व्यापारी
पालदा औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी कई बार निगम और कलेक्टर कार्यालय में सुविधाओं के अभाव की शिकायत कर चुके हैं। कई जनप्रतिनिधि भी यहां पर दौरे करके जाते हैं लेकिन सड़क, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी यह क्षेत्र तरस रहा है। शनिवार को भी आग लगने के बाद आसपास के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में पानी तक नहीं है। हम शिकायतें कर करके थक चुके हैं लेकिन कोई भी यहां पर विकास के लिए ध्यान नहीं दे रहा है। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी दो घंटे के बाद आई। आग लगने के बाद बिजली चली गई और मोबाइल की लाइट में लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे।