फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fifteen cases have been registered on the land mafia issue, but for the first time the wind of the jail

Indore News: पंद्रह केस दर्ज है भूमाफिया मद्दा पर,लेकिन पहली बार खाई जेल की हवा

Thu, 02 Mar 2023 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 02 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

मद्दा का सरकारी विभागों में भी तगड़ा मैनेजमेंट था। मद्दा ने पूर्वी क्षेत्र की हीना पैलेस कॉलोनी में जमीनें हथिया ली थी और लोगों से भी कब्जे हटवा रहा था। मद्दा ने तब नगर निगम के अफसरों से सेटिंग जमाकर कॉलोनी को वैध करने की तैयारी कर ली थी।

विज्ञापन
Fifteen cases have been registered on the land mafia issue, but for the first time the wind of the jail
भूमाफिया मद्दा को जेल भेजा। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की कई सहकारी आवास संस्थाओं में करोड़ों के घोटाले करने वाले भूमाफिया दीपक मद्दा को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुरुवार सुबह पुलिस उसे मथुरा से इंदौर लाई।

विज्ञापन


रासुका का केस होने के कारण पुलिस ने उसे रिमांड पर नहीं लिया और सीधे जेल पहुंचा दिया। यह पहला मौका है जब मद्दा सलाखों के पीछे है, जबकि उस पर अलग-अलग थानों में 15 प्रकरण दर्ज है, लेकिन हमेशा वह सेटिंग और राजनीतिक पहुंच से जेल जाने से बच जाता था और जमानत करवा लेता था। 
विज्ञापन


दीपक मद्दा इतना शातिर है कि उसने एक बार तो रासुका आदेश निरस्त कराने के लिए एक अफसर का फर्जी पत्र लगाकर थाने से ही जमानत हासिल कर ली थी। जब अफसरों को फर्जी लेटर का पता चला तो उस पर इस मामले में एक और केस दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीना पैलेस को वैध कराने की कर ली थी तैयारी
मद्दा की सरकारी विभागों में भी तगड़ी साठगांठ थी। उसने पूर्वी क्षेत्र की हीना पैलेस कॉलोनी में जमीनें हथिया ली थी और लोगों से भी कब्जे हटवा रहा था। मद्दा ने तब नगर निगम के अफसरों से सेटिंग जमाकर कॉलोनी को वैध कराने की तैयारी कर ली थी, लेकिन फिर मामला अधर में लटक गया। मद्दा का शहर के कुछ बड़े भूमाफियों के साथ भी कॉकस है और वह उनके लिए भी काम निपटाता था।


डेढ़ साल से था फरार, सुनियोजित तरीके से पकड़ा
रासुका लगने के बाद पुलिस को डेढ़ साल से मद्दा की तलाश थी। उसने पहले के कई केसों में जमानत करवा ली, लेकिन रासुका में उसका जेल जाना तय था, हालांकि यह भी चर्चा है कि पुलिस ने उसे अचानक नहीं पकड़ा, बल्कि सुनियोजित तरीके से वह गिरफ्त में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed