{"_id":"64e76c286945825c470cd935","slug":"fed-up-with-usurer-woman-young-man-commits-suicide-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: सूदखोर महिला से तंग युवक ने की आत्महत्या, तीन हजार रुपए के बदले 37 हजार रुपए लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: सूदखोर महिला से तंग युवक ने की आत्महत्या, तीन हजार रुपए के बदले 37 हजार रुपए लिए
Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:11 PM IST
सार
युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसे ब्याज के लिए बहुत परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में एक युवक ने सूदखोर ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सूदखोर ने युवक से तीन हजार रुपए की उधारी के बदले 37 हजार रुपए ले लिए थे। प्रदेश में सूदखोरों से परेशान होकर अब तक कई लोगों ने आत्महत्या की है लेकिन इतना अधिक ब्याज लेने की बात बहुत कम मामलों में सामने आई है। युवक ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें उसने लिखा है कि उसे ब्याज के लिए बहुत परेशान किया जा रहा था।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला शहर के एमआईजी इलाके के विकास नगर का है। यहां पर पेंटिंग का काम कर रहे एक मजदूर निहाल रंगारी ने सुसाइड किया है। निहाल रंगारी ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक महिला से तीन हजार रुपए लिए थे और आरोपी महिला ने मुझे बहुत परेशान किया। हालांकि सुसाइड नोट में 3000 रुपए उधार की जगह 300 ही लिखा है। परिजन ने आरोप लगाया है कि युवक ने महिला से तीन हजार रुपए लिए थे और वह उसे 37 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद भी महिला उसे परेशान कर रही थी। महिला ने छह महीने में युवक से 37 हजार रुपए ब्याज के ले लिए थे इसके बाद भी वह उससे रुपए मांग रही थी।