फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father-in-law and son-in-law arrested in Indore with MD drugs worth Rs 25 lakh,

एमपी: इंदौर में 25.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ससुर-दामाद गिरफ्तार, दशहरा-दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी

Wed, 21 Oct 2026 04:27 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2026 04:27 PM IST
सार

इंदौर में पुलिस ने 254 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ समीर और जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कीमत 25.40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दशहरे और दीपावली पर सप्लाई की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Father-in-law and son-in-law arrested in Indore with MD drugs worth Rs 25 lakh,
इंदौर में एमडी ड्रग्स तस्करी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान समीर और जाकिर हुसैन के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में ससुर-दामाद बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 254 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और ड्रग्स के सप्लायरों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जाकिर हुसैन लहसुन की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता था। आरोप है कि वह इसी कारोबार की आड़ में एमडी ड्रग्स की तस्करी भी कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी अपने व्यापार की आड़ में मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे।

विज्ञापन


पढे़ं: सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी,107 पदों के लिए 1 नवंबर को होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों आरोपी कब से इस अवैध कारोबार में शामिल थे और अब तक किन-किन लोगों को ड्रग्स की सप्लाई कर चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में समीर को लेकर जानकारी सामने आई है कि उसके पिता पर कर्ज होने के कारण वह ड्रग्स की तस्करी में शामिल हुआ। हालांकि, वह किन लोगों के संपर्क में आकर इस अवैध कारोबार से जुड़ा और उसे एमडी ड्रग्स कहां से मिलती थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों के आपसी संपर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।



दशहरे और दीपावली पर सप्लाई की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी दशहरे और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान शहर में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में थे। त्योहारों के दौरान नशे की मांग बढ़ने की आशंका के बीच इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बरामद ड्रग्स की मात्रा और उसकी कीमत को देखते हुए पुलिस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी, शहर में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed