फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father fed poison to two innocent sons

Indore News: पिता ने दो मासूम बेटों को जहर खिलाया, चार साल के बेटे की मौत, दो साल का बेटा संघर्ष कर रहा

Wed, 06 Sep 2023 02:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Sep 2023 02:51 PM IST
सार

इंदौर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता father ने अपने दो मासूम बेटों sons को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लिया। पत्नी से झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। 
 

विज्ञापन
Father fed poison to two innocent sons
मासूम बेटों को जहर देकर हैवान बना पिता। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक पिता Father ने अपने दो मासूम बेटों Sons को जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। एक बेटे की मौत हो चुकी है दूसरा छोटा बेटा गंभीर है। पति शराब पीकर पत्नी को मारता पीटता था जिसकी वजह से वह मायके चली गई थी। वहां पर भी उसने हंगामा किया तो पत्नी बेटों को पति के पास छोड़कर चली गई। इससे नाराज पति ने बच्चों को जहर खिला दिया।
विज्ञापन


मामला इंदौर के पास मानपुर के गांव जुलवानिया का है। मानपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यहां रहने वाले मनोहर का पत्नी ललिता के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी मनोहर से बहुत परेशान थी क्योंकि वह उसे शराब पीकर बहुत मारता पीटता था। मनोहर से लगातार झगड़े होने के कारण पत्नी ललिता अपने मायके नालछा चली गई थी। पत्नी के जाने के बाद मनोहर नालछा जाकर पत्नी को बार बार बच्चों के साथ वापस आने का दबाव बनाता था। इससे परेशान ललिता बच्चों को मनोहर के पास छोड़कर चली गई। मंगलवार को मनोहर पत्नी के पास बच्चों के साथ पहुंचा और वापस घर चलने को कहा। उसने कहा यदि वह वापस नहीं चली तो दोनों बच्चों को जहर खिलाकर खुद भी जहर खा लेगा। ललिता नहीं आई तो मनोहर अपने घर आया और अपने 4 साल के बेटे चिराग और 2 साल के बेटे लक्ष्य को जहर खिला दिया। परिवार वालों को जानकारी लगी तो मनोहर और दोनों बच्चों को जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से इंदौर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां पर 4 साल के बेटे चिराग की मौत हो गई। वहीं पिता मनोहर और 2 साल का बेटा लक्ष्य अभी गंभीर अवस्था में भर्ती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed