फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Father came to pick up children found abandoned in MY hospital, said- wife had taken them to her maternal home

Indore News:एमवाय अस्पताल में लावारिस मिले बच्चों को लेने आए पिता, कहा-पत्नी मायकेे ले गई थी

Fri, 05 May 2023 11:15 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 05 May 2023 11:15 AM IST
सार

पिता मुंशी खा अपने रिश्तेदार के साथ संयोगितागंज थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पत्नी ने कहा था कि अशोक नगर मेें मेला लगा हुआ है। मेले में बच्चों को घुमाने ले जा रही हुं,लेकिन उसके बाद तीन माह से वह नहीं लौटी। 

विज्ञापन
Father came to pick up children found abandoned in MY hospital, said- wife had taken them to her maternal home
1 मई को अस्पताल में मिले थे बच्चे। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

एमवाय अस्पताल में 1 मई को मिले चार बच्चों के परिवार का पता चल गया है। बच्चों के पिता उनसे मिलने भोपाल से इंदौर पहुंचे और कहा कि पत्नी चारों बच्चों को अपने मायके अशोक नगर के लिए लेकर निकली थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं था। बच्चों के इंदौर में होने की जानकारी मिली तो मैं उन्हें लेने आया। पिता भोपाल में रहते है और हम्माली करते है, हालांकि पिता को अभी बच्चे चाइल्ड हेल्पलाइन ने नहीं सौंपे है। पिता मुंशी खां जब बच्चों के आधार कार्ड या पहचान संबंधी अन्य दस्तावेज लेकर आएंगे, तब उन्हें बच्चों को सौंपा जाएगा।

विज्ञापन

पिता बोले-मैने कई जगह तलाशा

पिता मुंशी खा अपने रिश्तेदार के साथ संयोगितागंज थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पत्नी ने कहा था कि अशोक नगर मेें मेला लगा हुआ है। मेले में बच्चों को घुमाने ले जा रही हुं,लेकिन उसके बाद तीन माह से वह नहीं लौटी। मैने पत्नी और बच्चों को खरगोन, बड़वानी और इंदौर में तलाशा था। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने अशोक नगर मेें भी बच्चों की नानी से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी राईमा और मुंशी ही बच्चों को संभाले। हमेें कोई आपति्त नहीं है।

विज्ञापन

भूखे मिले थे बच्चे

चार बच्चों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक मई को लावारिस छोड़ दिया। वे सुबह से भूखे थे। पुलिसकर्मी उन्हें संयोगितागंज थाने ले गए और भरपेट उन्हें खाना खिलाया। बच्चों के पास एक कंबल भी मिला था। उसी कंबल को लपेट कर बच्चे परिसर में बैठे मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed