फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Farmer collided with two youths walking on bike, died due to head injury

Indore News:पैदल जा रहे दो युवकों से बाइक सहित किसान टकराया, सिर पर चोट लगने से हो गई मौत

Mon, 08 May 2023 11:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 08 May 2023 11:45 AM IST
सार

 अनिल का सिर सड़क से टकराया। उन्हें अंदरुनी चोट आई। जिन युवकों को अनिल ने टक्कर मारी थी। उन्होंने ही अनिल को उठाया। इस बीच गांव मेें जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी आ ग और अनिल को अरविंदो अस्पताल ले गए, लेेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
Farmer collided with two youths walking on bike, died due to head injury
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के बरदरी गांव में दो पैदल यात्रियों से टकराकर एक किसान की मौत हो गई। किसान बाइक से अपने घर लौट रहे थे। युवकों से टकराने के बाद बाइक सहित वे सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर पर अंदरुनी चोट लगी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान ने सिर पर हेलमेट नहीं पहना था। यदि पहना होता तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन

बाणगंगा पुलिस के अनुसार ग्राम बरदरी में रहने वाले किसान अनिल पुत्र देवी सिंह सोलंकी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे काम के सिलसिले में इंदौर आए थे। वहां से वे अपने गांव बरदरी लौट रहे थे। गांव से एक किलोमीटर पहले सड़क पर पैदल जा रहे दो युवकों से उनकी बाइक टकरा गई। युवक भी गिर पड़े और अनिल भी बाइक सहित सड़क पर गिरे।

विज्ञापन

सड़क सीमेंट की थी और अनिल का सिर सड़क से टकराया। उन्हें अंदरुनी चोट आई। जिन युवकों को अनिल ने टक्कर मारी थी। उन्होंने ही अनिल को उठाया। इस बीच गांव मेें जब घटना की जानकारी मिली तो वे भी आ गए और अनिल को अरविंदो अस्पताल ले गए। हादसे के कारण उनके सिर में खून का थक्का जम गया। अरविंदो अस्पताल ने मरीज को एमवाय अस्पताल रैैफर कर दिया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अनिल गांव में ही किसानी करते है। उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैै। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed