फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Fake lawyer who took recording of Hindu office bearers to PFI in Delhi on remand

Indore News: हिंदू पदाधिकारियों की रिकॉर्डिंग दिल्ली में पीएफआई को पहुंचाने वाली फर्जी वकील रिमांड पर

Sun, 29 Jan 2023 08:12 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 29 Jan 2023 08:12 PM IST
सार

इंदौर में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के वीडियो बनाने वाली सोनू मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। 
 

विज्ञापन
Fake lawyer who took recording of Hindu office bearers to PFI in Delhi on remand
सोनू मंसूरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पकड़ाई फर्जी वकील सोनू मंसूरी के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एमजी रोड टीआई संतोष यादव ने बताया कि अभिभाषक संघ के सदस्य सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर 23 वर्षीय सोनू मंसूरी पिता सुपडु मंसूरी और वकील नूरजहां के खिलाफ 41९, 420, 120 बी के तहत केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


जिला कोर्ट के अधिवक्ता श्याम दांगी और प्रशांत वर्मा ने बताया कि सोनू को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि सोनू मंसूरी फर्जी वकील बनकर इंदौर जिला कोर्ट में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के वीडियो बनाते वक्त पकड़ी गई थी। उसके पास से 1 लाख 16 हजार रुपए की नकद राशि भी बरामद हुई थी। उसने बताया था कि वह वकील नूरजहां के कहने पर यह काम कर रही थी। नूरजहां भोपाल की रहने वाली है और अब इस मामले में फरार है। 
विज्ञापन


इंदौर के आनंद बाजार में किराए का घर लिया
पुलिस के सामने युवती ने माना कि वह ये वीडियो प्रतिबंधित संगठन पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के लिए जुटा रही थी। ऐसा करने के लिए उसे महिला वकील ने ही कहा था। सोनू कसरावद (खरगोन) की रहने वाली है और अभी इंदौर के आनंद बाजार के सुनिकेत अपार्टमेंट में किराए से रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को जूनियर वकील बताती रही
अभिषाषक संघ के सदस्य ने एफआईआर में बताया है कि शनिवार को कोर्ट नंबर 42 में सोनू मंसूरी नाम की युवती बहस के दौरान वीडियो बना रही थी। यहां मौजूद अन्य वकीलों ने उससे पूछा कि वह रिकॉर्डिंग क्यों कर रही है तब सोनू ने बताया कि वह जूनियर वकील है और अपनी सीनियर वकील नूरजहां के कहने पर दिल्ली के वकील एजाज हाशमी को केस में मदद कर रही है। जब उससे आईडी कार्ड मांगा तब उसका झूठ पकड़ाया। 

सवा लाख रुपए नकद मिले
इसके बाद सोनू मंसूरी ने बताया कि वह एडवोकेट नूरजहां की ओर से कोर्ट में आवेदन लगाती है। जहां भी हिंदू-मुस्लिम के केस होते हैं। वहां बहस और अन्य साक्ष्यों को इकट्ठा कर प्रतिबंधित संगठन पीएफआई को पहुंचाती है। इसके बाद एमजी रोड पुलिस को सूचना दी गई और कोर्ट परिसर में एसआई टीना शुक्ला ने सोनू मंसूरी की चेकिंग की तो उसके पास से 1 लाख 16 हजार रुपए नकद मिले। इसके बाद यह भी पता चला कि वह वकील नहीं है। 

इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव लड़ चुकी है नूरजहां
पुलिस के मुताबिक सोनू को भेजने वाली नूरजहां भोपाल की रहने वाली है। वह प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़ी है। इंदौर में एक साल पहले बार एसोसिएशन के चुनाव भी लड़ चुकी है। अब वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

क्या है पीएफआई
पीएफआई का पूरा नाम पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया है। यह प्रतिबंधित संगठन है और भारत में इस्लामिक पॉलिटिकल संगठन होने का दावा करता है। कई संदिग्ध मामलों में नाम आने के बाद सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। यह हिंदूवादी संगठनों के विरोध में बनाया गया है। 


क्या था मामला 
पठान मूवी के विरोध के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में इनकी सुनवाई के दौरान सोनू मंसूरी वीडियो बना रही थी। इसी दौरान उसे पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed