{"_id":"649053ac6e22c65c650a3f67","slug":"fake-constable-of-bsf-caught-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"indore news: बीएसएफ का नकली हवलदार पकड़ाया, भर्ती प्रक्रिया में फेल हुआ, बदनामी के डर से खरीद ली ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
indore news: बीएसएफ का नकली हवलदार पकड़ाया, भर्ती प्रक्रिया में फेल हुआ, बदनामी के डर से खरीद ली ड्रेस
Mon, 19 Jun 2023 06:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:40 PM IST
सार
वह बीएसएफ परिसर में बीएसएफ की वर्दी पहन कर घूम रहा था। उसी समय बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
INDORE NEWS
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अफसरों ने नकली बीएसएफ हवलदार को पकड़ा है। वह भर्ती प्रक्रिया में भाग ले चुका था लेकिन फेल हो गया था। गांव में बदनामी होने के डर से उसने वर्दी खरीद ली और परिजन को फोटो खींच कर भेज दिए। वह बीएसएफ परिसर में बीएसएफ की वर्दी पहन कर घूम रहा था। उसी समय बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया।
मरीमाता चौराहा से वर्दी खरीदी
पुलिस ने बताया कि आरोपित बंटी प्रहलाद रैगर निवासी धोलासर चोमू (राजस्थान) 10 जून को बीएसएफ भर्ती प्रतियोगिता में भाग लेने आया था। बंटी ने शनिवार को मरीमाता चौराहा से वर्दी खरीद ली। नेमप्लेट लगाई और परिसर में दाखिल हो गया। पूरे परिसर में घूमा और अलग-अलग जगह जाकर फोटो खींचकर गांव भेजना शुरू कर दिए। दीपक ने पुलिस को बताया कि बंटी गेट नंबर दो पर संदिग्ध अवस्था में नजर आया। वह रेजिमेंट में घुसने की कोशिश कर रहा था। जवानों ने उसे पकड़ा और कंपनी कमांडर को खबर दी। आइडी का पूछा तो वह सकपका गया। पूछताछ में बताया उसने वर्दी खरीद कर परिसर में प्रवेश किया था। एसआइ लक्ष्मणसिंह के मुताबिक युवक पर एसओ दीपक कुमार मिश्र की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
घर वाले शादी की तैयारियां कर रहे थे
घुटनों के कारण मेडिकल परीक्षण में बाहर हो गया। चयन न होने पर भी बंटी ने गांव में बता दिया कि उसकी बीएसएफ में नौकरी लग गई है। घर वाले शादी की तैयारियां कर रहे थे। उन्होंने रिश्तेदारों में बता दिया कि बंटी तो बीएसएफ में नौकरी करने गया है।