फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Experts collected over 30 samples to test contaminated water in Indore's Bhagirathpura.

MP: इंदौर के भागीरथपुरा में जल प्रदूषण गंभीर, कोलकाता-दिल्ली की विशेष टीमें मैदान में; 30 से ज्यादा सैंपल जब्त

Sun, 04 Jan 2026 09:55 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Jan 2026 09:55 PM IST
सार

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैल रही बीमारियों के मद्देनजर कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम ने 30 से अधिक स्थानों से पानी के सैंपल लिए। प्रशासन ने क्षेत्र को जोनों में बांटकर क्लोरिनेशन और स्वास्थ्य निगरानी तेज कर दी है।

विज्ञापन
Experts collected over 30 samples to test contaminated water in Indore's Bhagirathpura.
जलजनित बीमारियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल से फैल रही जलजनित बीमारियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। गंभीरता को देखते हुए कोलकाता, दिल्ली और भोपाल से विशेषज्ञ वैज्ञानिकों की टीम मौके पर पहुंची और 30 से अधिक स्थानों से पानी के सैंपल लिए। अब इन सैंपलों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बैक्टीरियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. प्रमित घोष और डॉ. गौतम चौधरी भागीरथपुरा के विभिन्न इलाकों से रैंडम तरीके से पानी के नमूने एकत्र कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पानी किन स्रोतों से दूषित हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: सावधान! इंदौर में मिले 'मौत के बैक्टीरिया', कितने खतरनाक... आप भी चौंक जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ टीम ने एमवाय अस्पताल और चाचा नेहरू अस्पताल जाकर मरीजों से सीधे बातचीत की। मरीजों में पाए गए उल्टी-दस्त जैसे लक्षण, इलाज और दवाइयों के असर की जानकारी जुटाई गई। इसके साथ ही स्टेट सर्विलांस टीम और विशेषज्ञ क्षेत्र में माइक्रो लेवल पर निगरानी कर रहे हैं ताकि बीमारी के फैलाव और जल स्रोतों के बीच संबंध का अध्ययन किया जा सके।

भागीरथपुरा को 30 से अधिक जोन में बांटने की कार्ययोजना
रविवार को कलेक्टर शिवम वर्मा ने बाहरी विशेषज्ञों के साथ बैठक कर भागीरथपुरा को 30 से अधिक जोन में बांटने की कार्ययोजना तैयार की। हर जोन में बोरिंग, पाइपलाइन और घरों के बेसमेंट में बने हौज की सफाई और क्लोरिनेशन कराया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया कि जांच और क्लोरिनेशन पूरी होने से पहले बोरिंग के पानी का उपयोग न किया जाए।

क्षेत्र में 17 स्वास्थ्य टीमें जुटीं
स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में घर-घर सर्वे और मरीजों के फॉलोअप की गति बढ़ा दी है। रविवार को 2354 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें 9416 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके अलावा 429 पुराने मरीजों का फॉलोअप भी किया गया। क्षेत्र में 17 स्वास्थ्य टीमें, पांच एम्बुलेंस और डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed