{"_id":"63afe20577e65655a47b7409","slug":"entry-will-not-be-available-in-khajrana-temple-after-11-pm-dj-dhamal-in-big-hotels","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: खजराना मंदिर में रात 11 बजे बाद नहीं मिलेगी एंट्री, बड़े होटलो में डीजे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खजराना मंदिर में रात 11 बजे बाद नहीं मिलेगी एंट्री, बड़े होटलो में डीजे धमाल
Sat, 31 Dec 2022 12:47 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 31 Dec 2022 12:47 PM IST
सार
नए साल का जश्न मनाने के लिए इंदौर तैयार है। लोग घरों की छतों पर पार्टियां करने के लिए तैयारी कर चुके है। शहर के बड़े होटलों में डीजे का धमाल रहेंगा तो शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में विशेष आरतियां व पाठ होंगे।
विज्ञापन
File photo
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल के जश्न में हुंड़दंग न हो, इसलिए चौराहों पर पुलिस भी तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहनों की हवा निकल सकती है तो दोपहिया पर तीन लोगों को बैठाकर चलाने पर चालान भी बन सकता है। सभी थाना प्रभारियों को अपने इलाकों में गश्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन
कहा क्या होगा
-सयाजी होटल डीजे पार्टी होगी। जिसकी कपल एंट्री पांच हजार रुपये रखी गई है।
-एक इवेंट कंपनी ने पातालपानी में जंगल म्यूजिक इवेंट आर्गेनाइज किया है।
-होटल रेड मेपल पर म्यूजिक का एक प्रोग्राम है। जिसमें मुबंई की सिंगर है।
-ग्रांड ओमेनी गार्डन में जलसा 2023 का आयोजन रखा गया है। इसमें हिन्दी और पंजाबी पॉप गाने गाए जाएंगे।
खजराना में रात को विशेष आरती
खजराना गणेश मंदिर में रात 12 बजे विशेष आरती होगी। मंदिर में रात 11 बजे प्रवेश बंद हो जाएगा। आरती के बाद मंदिर बंद होगा और एक जनवरी को सुबह पांच बजे मंदिर खुल जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति को उम्मीद है कि दो लाख से ज्यादा लोग मंदिर में दर्शन के लिए आ सकते है। इसे देखते हुए दर्शन व्यवस्था बदली गई है। गृर्भगृह में भक्तों को प्रवेश नहीं मिलेगा और चलित दर्शन होंगे। रणजीत हनुमान मंदिर में रात को हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मंदिर में रात 12 बजे तक भक्त दर्शन कर सकेंगे। एक जनवरी को सुबह पांच बजे दर्शन होंगे।
विज्ञापन
