फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   'Enjoy cleanliness, you are in Indore', the city will be decorated for the Pravasi Sammelan

Indore News: 'स्वच्छता का आनंद लीजिए, आप इंदौर में है' थीम पर सजेगा प्रवासी सम्मेलन के लिए शहर

Thu, 29 Dec 2022 01:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 29 Dec 2022 01:47 PM IST
सार

आठ से दस जनवरी तक इंदौर में हो रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में स्वच्छता की ब्रांडिंग भी होगी। आयोजन जीरो वेस्ट रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। सम्मेलन में निकलने वाले गीले कचरे से आयोजन स्थल पर ही खाद बनाई जाएगी।

विज्ञापन
'Enjoy cleanliness, you are in Indore', the city will be decorated for the Pravasi Sammelan
अनउपयोगी चीजों से गार्डन सजाए जा रहे है। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर लगातार छह साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है। इसी कारण से इंदौर में आठ से दस जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इंदौर नगर निगम ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए इसी थीम पर स्वच्छ शहर की ब्रांडिंग करने का फैसला किया है। शहर में जो भी होर्डिंग लगे हैं या लगेंगे उन पर 'स्वच्छता का आंनद लीजिए, आप इंदौर में हैं' स्लोगन लिखा होगा।

विज्ञापन


शहर वैसे तो हमेशा ही साफ रहता है, लेकिन समिट में आने वाले मेहमानों को इंदौर सुंदर भी दिखाई देगा। इसके लिए जगह-जगह वॉल पेटिंग की जा रही है। शहर के डिवाइडर, फुटपाथ, पेड़ों पर भी कलर किया गया है। जो मेहमान आ रहे हैं, उन्हें ट्रेंचिंग ग्राउंड पर बने बायो सीएनजी प्लांट का अवलोकन भी कराया जाएगा। यह सब इंदौर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के शहर की तरह प्रोजेक्ट करने की तैयारी है। वेस्ट से गोल्ड बनाने की थीम पर इंदौर काम कर रहा है। सम्मेलन के लिए न्योता देते समय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की थी। इसे देखते हुए नगर निगम और प्रशासनिक अमले ने सम्मेलन की ब्रांडिंग में स्वच्छता की थीम पर ही काम किया है। 
विज्ञापन


फूड स्ट्रीट को सजाया जाएगा
ज्यादातर मेहमान सराफा और 56 दुकान जाएंगे। दोनो फूड स्ट्रीट को तीन दिन के लिए अलग तरह से सजाया जाएगा। सराफा में विशेष ठेले बनवाए गए है। दोनों जगह व्यापारी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करते। आयोजन स्थल के अलावा मेहमानों को शहर भी साफ नजर आएगा। इसके लिए तीन दिन दिन तक सफाई केे लिए अलग से टीमें तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पॉट पर ही गीले कचरे से बनेगी खाद
इंदौर नगर निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि आठ से दस जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में इंदौर की स्वच्छता की ब्रांडिंग भी होगी। आयोजन पूरी तरह से जीरो वेस्ट रहेगा। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं होगा। सम्मेलन से निकलने वाले गीले कचरे से आयोजन स्थल पर ही खाद बनाई जाएगी। आयोजन स्थल पर इलेक्ट्रिक वाहनों का ही उपयोग होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed