{"_id":"64ed8b342856978fda055d09","slug":"election-preparations-also-on-gujarat-pattern-id-cards-made-for-booth-presidents-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: भाजपा की चुनावी तैयारियां भी गुजरात पैटर्न पर, बूथ अध्यक्षों के लिए बनाए आईडी कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: भाजपा की चुनावी तैयारियां भी गुजरात पैटर्न पर, बूथ अध्यक्षों के लिए बनाए आईडी कार्ड
Tue, 29 Aug 2023 11:47 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:47 AM IST
सार
वर्तमान विधायकों से जनता खुश है या नहीं। इसका भी जानकारी भी गुजरात से आए विधायकों ने जुटाई। इसके लिए उन्होंने सीधे क्षेत्र की जनता से संपर्क किया । यह सवाल भी पूछे गए कि जनता वर्तमान विधायक को दोबारा विधायक के रुप में देखना चाहती है या नहीं।
विज्ञापन
बूथ अध्यक्षों केे कार्ड इस तरह बनाए गए।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के चुनाव में इस बार भाजपा गुजरात पैटर्न पर चुनाव लड़ रही है। 39 सीटों पर चुनाव से चार माह पहले प्रत्याशी घोषित करने के बाद बची सीटों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के लिए गुजरात से भाजपा विधायकों को सात दिनों के लिए मध्य प्रदेश में भेजा गया है।
इन विधायकों ने गुजरात की तर्ज पर बूथ कमेटियों पर जोर दिया। बूथ अध्यक्षों के परिचय पत्र भी सात दिनों में उन्होंने बनाकर वार्ड अध्यक्षों को सौंप दिए, ताकि वे और अच्छी तरह से बूथ स्तर तक काम कर सकें। इस कार्ड पर बूथ अध्यक्ष के फोटो के साथ वार्ड और क्षेत्र की जानकारी दी गई है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के अलावा विधायक के फोटो भी आईडी कार्ड पर है।
गुजरात की विधायक संगीता पाटिल ने बताया कि भाजपा ने गुजरात चुनाव में भी बूथ कमेटियों पर ही फोकस किया था। इस वजह से गुजरात में फिर भाजपा चुनाव जीती है। इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में भी हमने यही किया। यहां बूथ स्तर अध्यक्षों से हमने सीधे बात की। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी बूथ संपर्क अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों से सीधे फोन लगाकर बात कर रहे हैं और अपने नंबर उनके मोबाइल में दर्ज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायकों की कुंडली भी तैयार
वर्तमान विधायकों से जनता खुश है या नहीं? इसका भी जानकारी भी गुजरात से आए विधायकों ने जुटाई। इसके लिए उन्होंने सीधे क्षेत्र की जनता से संपर्क किया। सवाल पूछे गए कि जनता वर्तमान विधायक को दोबारा विधायक के रूप में देखना चाहती है या नहीं? सात दिन विधानसभा क्षेत्रों के भ्रमण के बाद गुजरात के विधायक तैयार की गई रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे।