{"_id":"661f6930ac2173b72101cb18","slug":"election-duty-2024-loksabha-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Duty: कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की परीक्षा ली, 18 फेल हो गए, चुनाव में लगी है ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election Duty: कलेक्टर ने सरकारी कर्मचारियों की परीक्षा ली, 18 फेल हो गए, चुनाव में लगी है ड्यूटी
Wed, 17 Apr 2024 11:46 AM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:46 AM IST
सार
मतदान कर्मियों की योग्यता को जांचने के लिए नवाचार के तहत प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
मतदान प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में लोकसभा निर्वाचन के तहत होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया चल रही है। इन मतदान दलों में नियुक्त होने वाले पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक एक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह की पहल पर प्रशिक्षण के बाद Election Duty में मतदान कर्मियों की योग्यता को जांचने के लिए नवाचार के तहत प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है।
प्रशिक्षण के पहले दिन इस परीक्षा में 1967 मतदान कर्मियों ने भाग लिया। इसमें से 1949 मतदान कर्मी पास हुए तथा 18 मतदान कर्मी फेल हुये। फेल मतदान कर्मियों को दूसरी बार प्रशिक्षण लेना होगा। दूसरी बार का प्रशिक्षण 19 अप्रैल को आयोजित किया गया है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी तथा इंदौर विकास प्राधिकरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.पी. अहिरवार ने बताया कि मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण का सिलसिला 15 अप्रैल से होल्कर कॉलेज में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण का पहला सत्र 19 अप्रैल तक चलेगा। इसमें लगभग 10 हजार मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि मतदान कर्मियों की योग्यता जांचने के लिए नवाचार करते हुये ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है। पहले दिन आयोजित प्रशिक्षण में 1967 मतदान कर्मी शामिल हुए। इनमें से शत-प्रतिशत अंकों के साथ 994 मतदान कर्मी उत्तीर्ण हुए। साथ ही 405 मतदान कर्मियों को 90 प्रतिशत, 262 को 80 प्रतिशत, 150 को 70 प्रतिशत, 91 को 60 प्रतिशत तथा 47 को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इससे नीचे के 18 मतदान कर्मियों को फेल माना गया। इन्हें 19 अप्रैल को पुन: प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान में किसी भी तरह की गलती नहीं हो इसको देखते हुए बहुत ही सूक्ष्मता के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रयास यह है कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी तरह की गलती नहीं हो। प्रशिक्षण के तत्काल बाद ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था की गई है।