फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Doctor who fought with Corona lost his life, died due to heart attack

इंदौर में कोरोना से लड़ने वाला युवा डॉक्टर हार गया जिंदगी की जंग, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sat, 21 Jan 2023 12:17 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 21 Jan 2023 12:17 PM IST
सार

इंदौर में हार्टअटैक के मामले लगातार बढ़ रहे है। शीतलहर के समय दिल का दौर पड़ने से ज्यादा मौतें सामने आ रही है। इंदौर में एक डाक्टर की भी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Doctor who fought with Corona lost his life, died due to heart attack
दिल का दौरा पड़ने से डाक्टर की मौत - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कोरोना की दोनों लहरों में इंदौर के एमआरटीबी अस्पताल में लगातार ड्यूटी देने वाले डॉ.आरएस जाट की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। वे महू के एक सरकारी अस्पताल में पदस्थ थे और इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में एक अस्पताल भी संचालित करते थे। मात्र 42 वर्ष की उम्र में उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जान चली गई। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रात में वे अस्पताल में थे। नाइट ड्यूटी कर वे सुबह घर पर आए थे और खाना खाया था। सुबह उन्हें घबराहट हुई तो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ. जाट के मित्र डॉ. आनंद राय ने कहा कि डॉ. जाट एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और काफी जुझारू जुझारु थे। कोरोनाकाल में उन्होंने उपचार कर कई मरीजों को ठीक किया। वे संक्रमित मरीजों के बीच लगातार ड्यूटी करते थे। उम्मीद नहीं थी कि वे इतनी जल्दी दोस्तों का साथ छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन


ज्यादा वजनी था दिल
डॉ. आर. एस. जाट के शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले जिला अस्पताल के फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. भरत वाजपेयी ने कहा कि जाट के दिल का वजन 500 ग्राम के करीब था। ज्यादा वजन के दिल में दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इस तरह के दिल को ऑक्सीजन अधिक लगती है और अटैक आने पर मौत का जोखिम भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में हार्टअटैक: फैक्ट फाइल

  • इंदौर में 3200 से ज्यादा लोगों की मौत दो साल में हार्टअटैक की वजह से हो चुकी है।
  • 30 से 40 वर्ष के युवा भी आ रहे हैं दिल के रोग की चपेट में।
  • शराब और सिगरेट के सेवन से हार्ट अटैक का जोखिम ज्यादा रहता है।
  •  ज्यादा ठंड होने पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका ज्यादा रहती है।
  •  40 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति जिम में भी ज्यादा कसरत न करें। खुद को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम व योग आदि करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed