{"_id":"640730684e0cdd9abe0f8d53","slug":"divya-nagpal-gupta-child-rights-member-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर की दिव्या नागपाल चाइल्ड राइट्स में सदस्य मनोनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर की दिव्या नागपाल चाइल्ड राइट्स में सदस्य मनोनीत
Tue, 07 Mar 2023 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:09 PM IST
सार
अमर उजाला से बातचीत में बताया बच्चों के हेल्थ इंडेक्स को सुधारना होगी पहली प्राथमिकता
विज्ञापन
दिव्या नागपाल
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर की डॉक्टर दिव्या नागपाल गुप्ता को केंद्र सरकार ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) का सदस्य नियुक्त किया है। दिव्या ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि एक डॉक्टर होने के नाते मेरा ध्यान देश के बच्चों के हेल्थ इंडेक्स को सुधारने पर होगा। आज ही दिल्ली में मैंने पद संभाला है और अभी मुझे कई नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। मेरे अनुभव और योग्यता के अनुसार कमीशन भी मुझे काम देगा। हमारा मुख्य काम 18 साल तक के बच्चों के जीवन को बेहतर बनाना होगा। इसके लिए हम कई स्तर पर काम करेंगे।
भाजपा से जुड़ी हैं दिव्या
दिव्या भाजपा से जुड़ी हैं और डेली कॉलेज में बोर्ड के चुनाव भी लड़ चुकी हैं। इस बार वे नगर निगम चुनाव में चुनाव संचालन समिति में भी शामिल थीं। इसके अलावा वे सामाजिक रूप से भी बेहद सक्रिय रहती हैं।
ज्वाला के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर काम किया
दिव्या ने ज्वाला संगठन के नाम से महिला सशक्तिकरण पर काम शुरू किया। इस ग्रुप में बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इनकी संस्था कई रिकॉर्ड भी बना चुकी है।