फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dirty water coming in taps in Indore, petition filed in High Court

Indore: इंदौर में नलों में आ रहा गंदा पानी, हाईकोर्ट में लगी याचिका

Sat, 05 Aug 2023 10:40 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 05 Aug 2023 10:40 PM IST
सार

शहर के ज्यादातर इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी आ रहा है, लेकिन दूषित पानी आने से शहरवासियों को जलसंकट झेलना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया कि   नगर निगम 30 दिन का पैसा लेकर 15 दिन पानी देता है।

विज्ञापन
Dirty water coming in taps in Indore, petition filed in High Court
नलों में गंदा पानी। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

बारिश के दिनों में इंदौर में  नलों में आ रहे गंदे पानी का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। नगर निगम की पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम ने यह याचिका लगाई है। फौजिया ने अलग-अलग स्थानों से नलों के सेंपल लेकर जांच भी कराई। जिसमें पानी दूषित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट भी पेश की गई है। याचिका में कहा गया कि दूषित पानी पीन से लोग बीमार हो रहे है, लेकिन नगर निगम ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन

शहर के ज्यादातर इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी अा रहा है, लेकिन दूषित पानी आने से शहरवासियों को जलसंकट झेलना पड़ रहा है। याचिका में कहा गया कि नगर निगम 30 दिन का पैसा लेकर 15 दिन पानी देता है, लेकिन नलों में आ रहे दूषित और बदबूदार पानी को रोकने में अफसर नाकाम है।

विज्ञापन


गंदे पानी की वजह से खजराना क्षेत्र के वार्डों में हैजा फैलने का खतरा बढ़ गया है। शहर के अन्य इलाकों में भी लोग बीमार हो रहे रहे है। आजाद नगर, मदीना नगर में भी दूषित पानी से लोग बीमार हो रहे है। याचिकाकर्ता ने दूषित पानी के सेंपल की रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की। जिसमें पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया। याचिकाकर्ता ने कहा कि नगर निगम करोड़ों रुपये जलकर के रुप में शहरवासियों से वसूल कर रहा है। इसके बावजूद गंदा पानी बांटा जा रहा है,जबकि इंदौर स्वच्छता में देशभर में नंबर वन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed