फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Director of Smart City Mission, Krunal Kumar said - works worth Rs. 75 thousand crores in 100 smart city citie

Indore: स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कृणाल कुमार बोले-देश के 100 स्मार्ट सिटी शहरों में 75 हजार करोड़ के काम

Mon, 25 Sep 2023 08:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 25 Sep 2023 08:31 PM IST
सार

मिशन डायरेक्टर कृणाल कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी का कोई पैमाना नहीं है। हर शहर में लगातार नए कामों की गुंजाईश रहती है। हर शहर की अलग पहचान होती है और स्मार्ट सिटी के तहत हुए कामों ने उस पहचान को और निखारा है। 

विज्ञापन
Director of Smart City Mission, Krunal Kumar said - works worth Rs. 75 thousand crores in 100 smart city citie
मिशन डायरेक्टर कृणाल कुमार। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस के लिए इंदौर आए स्मार्ट सिटी मिशन के डायरेक्टर कृणाल कुमार ने कहा कि आठ सालों में देश के 100 शहरों में 75 हजार करोड़ रुपये के काम हुए है। छह हजार से ज्यादा प्रोजेक्ट पूर्ण हो चुके है और इन प्रोजेक्टों के कारण उन शहरों के लोगों का जीवन स्तर सुधरा है। कुछ शहरों में पीपीपी माॅडल पर भी काम हुए है। कुमार ने कहा कि पहले शहरों में मूलभूत सुविधाएं पर ही फोकस रहता था, लेकिन स्मार्ट सिटी मिशन में नवाचारों को भी महत्व दिया।

विज्ञापन


इंटेलिजेंट ट्रैफिक सिस्टम, वायु प्रदूषण नियंत्रण, नदियों के पुर्नजीवन सहित कई प्रोजेक्टों पर अनेक शहरों में उल्लेखनीय काम हुए है। इन कामों से लोगों के जीवन स्तर में बदलाव आया है। शहरों के लोक परिवहन सिस्टम को और मजबूत करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन

स्मार्ट शहर का कोई पैमाना नहीं

मिशन डायरेक्टर कृणाल कुमार ने कहा कि स्मार्ट सिटी का कोई पैमाना नहीं है। हर शहर में लगातार नए कामों की गुंजाईश रहती है। हर शहर की अलग पहचान होती है और स्मार्ट सिटी के तहत हुए कामों ने उस पहचान को और निखारा है। स्मार्ट सिटी कंपनी में जनप्रतिनिधियों के शामिल नहीं करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की गाइडलाइन में सारी बातें तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय निकाय और शासन स्मार्ट सिटी कंपनी के शेयर होल्डर है। यह दोनो संस्थाएं तय करती है कि गवर्निंग बाॅडी में कौन रहेगा। स्मार्ट सिटी मिशन में अन्य नए शहरों को जोड़े जाने के सवाल पर कुमार बोले कि यदि एक साथ देश के छह हजार शहरों को लेते तो कही भी ठीक से काम नहीं होते। विश्व के कई देश शहरों के लिए नेशनल प्रोग्राम को मूर्त रुप नहीं दे पाए। देश के 100 शहरों को पहले हमने चुना है। अब दूसरे शहरों को भी स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे।

शहर के सफाई माॅडल को देखेंगे मेहमान

स्मार्ट सिटी काॅफ्रेंस में 2 हजार से ज्यादा मेहमान आएंगे। इसमें एक हजार से ज्यादा वीआईपी को केंद्र सरकार की तरफ से आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के नगर परिषद के अफसर व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। मेहमानों को शहर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन कराया जाएगा। ट्रेंचिंग ग्राउंड, ट्रीटमेंट प्लांट की ट्रीप भी कराई जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed