फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Digvijay Singh said in Indore - Kharge is a young man of 80 years

Digvijay Singh: इंदौर में बोले दिग्विजय- 80 साल के नौजवान हैं खरगे, राजनीति से संन्यास लेने की बात पर ये कहा

Thu, 27 Oct 2022 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 08:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इंदौर में थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्हें न तो चलने-फिरने में दिक्कत है और न ही मानसिक कमी है। वे 80 साल के नौजवान हैं। 

विज्ञापन
Digvijay Singh said in Indore - Kharge is a young man of 80 years
दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह गुरुवार को इंदौर आए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में कई सवालों के रोचक जवाब दिए। उन्होंने जहां 80 साल के मल्लिकार्जुन खरगे को नौजवान बताया तो वहीं खुद के राजनीति से संन्यास लेने के सवाल का जबाव भी दिया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इंदौर में थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र से जुड़े सवाल पर कहा कि पहले कहा जाता था कि कांग्रेस में परिवारवाद चल रहा है। अब खरगे जी अध्यक्ष बने हैं तो यह सवाल उठाया जा रहा है कि वे तो 80 साल के हैं। उन्हें न तो चलने-फिरने में दिक्कत है और न ही मानसिक कमी है। वे 80 साल के नौजवान हैं। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने की बात पर कहा कि उनके बयान को गलत समझा जा रहा है। वर्ष 2023 तक राज्यसभा की सदस्यता है। तब तक मेरी उम्र 79 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद सोचेंगे कि आगे क्या करना है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर सिंह ने कहा इस यात्रा को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। यह देश की चिंता की यात्रा है। देश में जो कुछ चल रहा है, उससे लोग सहमत नहीं हैं। संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। देश के हालात ठीक नहीं है। ऐसे दौर में भारत को जोड़ने की जरूरत है।  प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के रूट को लेकर कमल नाथ के नेतृत्व मेंइसके लिए एक कमेटी बन रही है। जो यात्रा का रूट तय करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भाजपा की बी टीम है। केजरीवाल के नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो वाले बयान पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, ऐसी बातें करना उचित नहीं। गणेशजी और लक्ष्मीजी हम सबके लिए पूज्नीय हैं। लिहाजा सीएम केजरीवाल को इस तरह उनका राजनीतिक उपयोग करना उचित नहीं है। बता दें कि केजरीवाल ने कहा था कि मेरी केंद्र सरकार और पीएम से अपील है कि भारतीय करेंसी पर एक तरफ गांधीजी की तस्वीर है,  उसे वैसे ही रहने दें, दूसरी तरफ गणेश और लक्ष्मीजी की तस्वीर लगाई जाए। इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। 


सिंह दोपहर में भोपाल से इंदौर आए थे। राज्यसभा सदस्य विवेक तनखा के साथ वे एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे विमान से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। वे वहां से महबूब नगर जाकर भारत जोड़ो यात्रा में फिर शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed