फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dhar Bhojshala: The petition filed in the Supreme Court in the Bhojshala case was not heard.

Dhar Bhojshala: भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

Fri, 22 May 2026 08:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 22 May 2026 08:16 PM IST
सार

धार भोजशाला विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने चुनौती देते हुए याचिका दायर की है, जबकि हिंदू पक्ष पहले ही कैविएट दाखिल कर चुका है। दोनों पक्ष अब अपने-अपने कानूनी और ऐतिहासिक दावों के साथ आमने-सामने होंगे।

विज्ञापन
Dhar Bhojshala: The petition filed in the Supreme Court in the Bhojshala case was not heard.
सु्प्रीम कोर्ट और भोजशाला मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार भोजशाला को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है और गुरुवार रात साढ़े आठ बजे सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर की है, लेकिन शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई नहीं हुई। उधर, भोजशाला मामले को लेकर पहले ही सुप्रीम कोर्ट में हिंदू पक्ष की ओर से कैविएट दायर की गई है और कहा गया है कि उनका पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट सुने।

विज्ञापन

 

कमाल मौला मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल समद का कहना है कि पहले एएसआई परिसर को कमाल मौला मस्जिद बताता आया है, लेकिन अब रिपोर्ट में मंदिर बताया गया। भोजशाला में किए गए एएसआई के सर्वे को उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में भी यह बात रखी गई थी, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। अब वे सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन

 

समद ने कहा कि मस्जिद परिसर में 700 वर्षों से जुमे की नमाज अदा की जा रही है। हम संविधान के दायरे में रहकर ही काम करेंगे। हमारे पास मस्जिद को लेकर मजबूत कानूनी साक्ष्य हैं, जिन्हें हम सुप्रीम कोर्ट में पेश करेंगे। सरकारी रिकॉर्ड और धार रियासत के दस्तावेजों में जमीन मस्जिद के नाम से दर्ज है। सरकारी खसरे में भी इसका उल्लेख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हम लंदन से प्रतिमा लाएंगे

भोजशाला का केस हाईकोर्ट में दायर करने वाले याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने कहा कि हमारा लक्ष्य लंदन संग्रहालय से मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाना है। इसके लिए हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने विभिन्न मंत्रालयों से पत्राचार शुरू कर दिया है। पूर्व में भी इसे लेकर ब्रिटिश सरकार से चर्चा हो चुकी थी। उनका कहना है कि जल्द ही प्रतिमा अपने मूल स्थान पर स्थापित होगी।गोयल ने शुक्रवार को भोजशाला मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed