फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Dance video had to be made in the temple, both women guards were removed

Ujjain News: महाकाल मंदिर में 20 दिसंबर के बाद मोबाइल प्रतिबंधित, प्रसाद के लड्डू पर भी बढ़े 60 रुपये

Mon, 05 Dec 2022 09:57 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 05 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

उज्जैन के महाकाल मंदिर में डांस करते हुए रील बनाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इन्हें देखते हुए निर्णय लिए गए कि 20 दिसंबर के बाद मंदिर में मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। दूसरा बड़ा निर्णय ये है कि प्रसाद के लड्डू पर भी 60 रुपये बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
Dance video had to be made in the temple, both women guards were removed
महाकाल मंदिर, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल मंदिर उज्जैन से आम जनता को प्रभावित करने वाली खबर सामने आई है। महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर से मंदिर में मोबाइल फोन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। वहीं मंदिर केे लड्डू के दाम भी 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। उधर मंदिर फिल्मी गीतों पर डांस कर वीडियो बनाना दो महिला सुरक्षाकर्मियों को भारी पड़ गया। दोनों को मंदिर प्रशासन ने हटा दिया है।

विज्ञापन


प्रबंधन समिति की बैठक में बताया गया कि बार-बार रील बनाने के मामले सामने आने के बाद निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर से मंदिर में मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। अब सुरक्षाकर्मी ड्यूटी के दौरान एंड्राॅयड फोन के बजाए कीपेड वाला मोबाइल रख सकेंगे। श्रद्धालुओं सहित वीवीआईपी अधिकारी-पुजारी भी मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे। वहीं दूसरा निर्णय भक्तों की जेब पर भारी पड़ने वाला है। महाकाल का लड्डू अब भक्तों को 60 रुपये महंगा मिलेगा। पहले ये 300 रुपये किलो मिलता था, अब उसकी कीमत 360 रुपये होगी। समिति का कहना है कि लड्डू प्रसाद की लागत समिति को 374 रुपये पड़ती है। 60 रुपये की बढ़ोतरी करने के बाद भी 14 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


फाइव स्टार रेटिंग है लड्डू की
महाकाल का लड्डू अब भक्तों को 60 रुपये महंगा मिलेगा। मंदिर समिति द्वारा तैयार किए गए लड्डू की  डिमांड भी काफी रहती है। बेसन, रवा, शक्कर, काजू के अलावा शुद्ध घी से इस लड्डू को तैयार किया जाता है। दो साल पहले भी लड्डू की कीमत 40 रुपये बढ़ाई गई थी। महाकाल का प्रसिद्ध लड्डू गुणवत्ता के लिए भी जाना जाता है। एफएसएसएआई लड्डू को फाइव स्टार रेटिंग भी दे चुका है। इसके निर्माण वाली टीम निर्माण स्थल पर भी स्वच्छता का पूरा ध्यान रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dance video had to be made in the temple, both women guards were removed
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मंदिर में 20 दिसंबर से मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। दर्शन के दौरान वीवीआईपी भक्त भी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। सोनी ने बताया कि मंदिर समिति की बैठक में मंदिर केे लड्डू के दाम भी 60 रुपये बढ़ा दिए गए हैं। अब 360 रुपये किलो में लड्डू मिलेगा।

महाकाल मंदिर से जुड़ी अन्य खबर ये भी है कि दो महिला सुरक्षाकर्मियों ने मंदिर में डांस कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। वीडियो वायरल होने पर हंगामा मचा। मंदिर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए दोनो महिलासुरक्षाकर्मियों को हटा दिया। वायरल वीडियों में जीने के बहाने लाखों हैं, जीना तुझको आया ही नहीं गीत बज रहा है। इसके अलावा एक और गाना फिल्म जुदाई का प्यार-प्यार करते करते तुझपे मरते मरते... दिया सुनाई दे रहा है। इन गीतों पर दोनो महिला गार्ड नवरंग और पूनम डांस करते हुए नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed