फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Cricket match between India and Australia will be held in Indore, students will get tickets for Rs 471

Indore: इंदौर में होगा भारत और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच,विद्यार्थियों को 471 रुपये में मिलेंगे टिकट

Sat, 02 Sep 2023 05:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 02 Sep 2023 05:47 PM IST
सार

इस मुकाबले के लिए एमपीसीए ने ग्राउंड को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार पिच को विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किया जाएगा,क्योकि पिछली बार भारत और आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरिज में पिच के कारण मैच रेफरी ने इंदौर को तीन डिमेरिट अंक दिए थे।

विज्ञापन
Cricket match between India and Australia will be held in Indore, students will get tickets for Rs 471
फाईल फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

इंदौर के होलकर स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेटप्रेमी क्रिकेट मुकाबले के गवाह बनेंगे। इंदौर में 24 सितंबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए स्टूडेंट कंसेशन टिकटों की दर घोषित हो चुकी है।

विज्ञापन

मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के मुताबिक ईस्ट स्टैंड (लोअर) के टिकट 471 रुपये के होंगे। ईस्ट स्टैंड (दूसरी मंजिल) के एक टिकट की कीमत 923 रुपये तय की गई है। हर विद्यार्थी को एक टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन


टिकट आनलाइन माध्यम से वेबसाइट www.insider.in पर या मोबाइल एप्लीकेशन पेटीएम इनसाइडर से लिया जा सकता है। वेबसाइट का लिंक चार सितंबर को सुबह 11 बजे खुला रहेगा। और कोटा उपलब्ध होने की स्थिति में छह सितंबर को शाम पांच बजे तक टिकट मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मुकाबले के लिए एमपीसीए ने ग्राउंड को तैयार करना शुरू कर दिया है। इस बार पिच को विशेषज्ञों की निगरानी में तैयार किया जाएगा,क्योकि पिछली बार भारत और आस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरिज में पिच के कारण मैच रेफरी ने इंदौर को तीन डिमेरिट अंक दिए थे।



एमपीसीए का पक्ष रखने के बाद दो डिमेरिट अंक कम कर दिए गए थे। इस बार मैच के लिए स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम को बड़ा किया जा रहा है। इसके अलावा क्यूरेटर के केबिन में भी बदलाव हुआ है। स्टेडिम में हुए बदलाव के कारण दर्शक क्षमता कम हुई है। पहले 27 हजार पांच सौ दर्शक मैच देख सकते थे। अब पांच सौ सीटें कम हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed