फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Corporation's garbage cart reel made costly, complaint against YouTuber youth in police station

Indore: निगम की कचरा गाड़ी पर रील बनाना महंगा पड़ा, यूट्यूबर युवक युवती के खिलाफ थाने में शिकायत

Thu, 03 Aug 2023 01:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 03 Aug 2023 01:11 PM IST
सार

दोनो युवक युवती ने झूठ बोलकर सरकारी वाहन का उपयोग रील बनाने के लिए किया। यह अपराध की श्रेेणी मेें आता है। जब नगर निगम के वाहन वाली रील वायरल हुई तो निगम अफसरों ने इस मामले  में आपत्ति ली और मामला पुुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन
Corporation's garbage cart reel made costly, complaint against YouTuber youth in police station
रील बनाने वाले के खिलाफ थाने में शिकायत। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

कामेडी रील के लिए नगर निगम के कचरा वाहन का उपयोग दो यूट्यूबर युवक युवती को महंगा पड़ गया। नगर निगम अफसरों ने दोनों की शिकायत विजय नगर थाने में की है। पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज करने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन

इंदौर के दो यूट्यबर युवक युवती के खिलाफ विजय नगर पुलिस थाना में शिकायत पहुंची है। जिसमे नगर निगम अफसरों ने कहा कि रील बनाने वालेे वीर शर्मा और पारुल अहिरवार ने कचरा वाहन के हेल्पर से कहा था कि वे स्वच्छता का सर्वे कर रहे हैं और उन्हें कचरा वाहन का फोटो लेना है, लेकिन बाद में उन्होंने रील बना ली। इसी जानकारी हेल्पर को नहीं थी।

विज्ञापन


दोनो युवक युवती ने झूठ बोलकर सरकारी वाहन का उपयोग रील बनाने के लिए किया। यह अपराध की श्रेेणी मेें आता है। जब नगर निगम के वाहन वाली रील वायरल हुई तो निगम अफसरों ने इस मामले में आपत्ति ली और मामला पुुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा वाहन भी बगैर अनुमति चलाया

मामला 15 दिन पुराना है। जोन सात का एक कचरा वाहन स्कीम-54 में खड़ा था। रील बनाने वाला वीर शर्मा और पारुल अहिरवार वहां पहुंचे। उन्होंनेे वाहन के हेल्पर से कहा कि वे एनजीओ से है और कचरा वाहन के फोटो लेना चाहते है। फोटो के बजाए दोनों वीडियो बनाने लगे तो हेल्पर ने उन्हें रोका। दोनों ने कहा कि उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण के वीडियो भी बनाना है।

इसके बाद उन्होंने कचरा वाहन भी चलाया।वीडियो बनाने के बाद दोनों वहां से चले गए। बाद में रील इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई और सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग के सवाल उठने लगे तो अफसरों ने थाने में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed